न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 7 साल बाद सुनील के साथ फिर फ्लाइट में दिखे कपिल ने ली चुटकी, जितेंद्र ने ऐसे मनाया 82वां जन्मदिन

कॉमेडी किंग माने जाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये शो 30 मार्च से हर शनिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 2:08:46

2 News : 7 साल बाद सुनील के साथ फिर फ्लाइट में दिखे कपिल ने ली चुटकी, जितेंद्र ने ऐसे मनाया 82वां जन्मदिन

कॉमेडी किंग माने जाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये शो 30 मार्च से हर शनिवार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इसके पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट कपूर फैमिली रणबीर, उनकी मां नीतू और बहन रिद्धिमा तथा 6 मार्च को दूसरे एपिसोड में क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर आए थे। इस बार कपिल का शो इसलिए भी खास बन पड़ा है क्योंकि इसमें 6 साल के बाद एक और दिग्गज कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की वापसी हुई है।

वे दुश्मनी को भुलाकर फिर से एक हो गए हैं। इस बीच अब कपिल की एक पोस्ट हर किसी का ध्यान खींच रही है, जिसमें वे फिर से सुनील पर कटाक्ष कर रहे हैं। दरअसल कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक तस्वीर शेयर की है। इसमें कपिल और सुनील फ्लाइट में बैठे हैं। इस दौरान दोनों एक साथ काफी खुश हैं। कपिल ने ग्रीन कलर की हुडी के साथ ब्लैक पैंट पहनी है, जबकि सुनील ने ब्लू डेनिम जींस व व्हाइट टी-शर्ट के साथ क्रीम कलर की जैकेट कैरी की। दोनों ही फ्लाइट के उड़ने वाला इशारा करते दिख रहे हैं।

उनके बीच जूस का गिलास रखा है। इसके साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा, “चिंता मत करो दोस्तों, यह एक छोटी सी फ्लाइट है।” उल्लेखनीय है कि पूर्व में कपिल और सुनील के बीच विवाद की शुरुआत फ्लाइट में ही हुई थी। वे साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया से मुंबई अपना शो खत्म करके वापस आ रहे थे तभी दोनों की लड़ाई हुई थी। इसके बाद सुनील ने ‘द कपिल शर्मा शो’ को अलविदा कह दिया था।

कपिल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कॉमेडियन भारती सिंह ने ढेर सारी हंसने वाली इमोजी शेयर की है। अनुभव सिंह बस्सी ने लिखा, “हाहाहाहाहा।” इतना ही नहीं फैंस जूस का भी मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा, “इनको साथ में सीट किसने दी, गए 4-5 साल।” वहीं एक ने कहा, “रिलैक्स गॉयज इस बार सिर्फ जूस पी रहे हैं। एक ने लिखा, “फिंगर क्रॉस्ड, भाई अलग ही बैठ जाते।”

जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने वीडियो शेयर कर फैंस का जताया आभार

कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले सुपरस्टार जितेंद्र ने रविवार (7 अप्रैल) को अपना 82वां जन्मदिन मनाया। जितेंद्र को स्पेशल महसूस कराने के लिए उनकी बेटी एकता और बेटे तुषार कपूर सहित उनका परिवार एक केक लाया। इसे जितेंद्र ने घर में अपने दो प्यारे पोते-पोती के साथ मिलकर काटा। एक्टर तुषार ने ट्विटर (एक्स) पर एक अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है।

इस क्लिप में जितेंद्र को पोते-पोती के बगल में केक काटते हुए देखा जा सकता है। मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता भी पार्टी में शामिल हुईं और सभी लोगों के साथ बर्थडे सॉन्ग गाया। वीडियो शेयर करते हुए तुषार ने लिखा, “आज पिताजी के जन्मदिन पर आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! हर किसी को जवाब देना कठिन है लेकिन हर इच्छा उनके लिए बहुत मायने रखती है! #आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि जब एकता और तुषार बड़े हो रहे थे, तब जितेंद्र एक बड़े स्टार थे और उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की बाढ़ आ गई थी। इस कारण वे ज्यादातर समय उनसे और घर से दूर रहते थे। 'पिंकविला' के साथ एक इंटरव्यू में तुषार ने यह बात बताते हुए अपनी मन की पीड़ा उजागर की थी। जितेंद्र ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनका डांसिंग स्टाइल काफी लोकप्रिय था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष