न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल शर्मा ने मनाया बेटे का जन्मदिन, फोटो वायरल, भाई की बर्थडे पार्टी में मस्ती करती दिखीं श्रद्धा कपूर

छोटे पर्दे पर कॉमेडी की दुनिया के सरताज माने जाने वाले एक्टर कपिल शर्मा ने अपने शो लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Feb 2024 11:06:23

2 News : कपिल शर्मा ने मनाया बेटे का जन्मदिन, फोटो वायरल, भाई की बर्थडे पार्टी में मस्ती करती दिखीं श्रद्धा कपूर

छोटे पर्दे पर कॉमेडी की दुनिया के सरताज माने जाने वाले एक्टर कपिल शर्मा ने अपने शो लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनके ‘द कपिल शर्मा शो’ का हर सीजन जबरदस्त हिट रहता है। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बहरहाल हम कपिल का जिक्र इसलिए कर रहे हैं कि उन्होंने हाल ही अपने बेटे त्रिशान का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अब इसकी कई फोटो सामने आई हैं। ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बता दें कि कपिल और गिन्नी चतरथ के दो बच्चे अनायरा और त्रिशान हैं। त्रिशान 1 फरवरी को तीन साल का हो गया। त्रिशान के बर्थडे की थीम लोगों को बहुत पसंद आ रही है। त्रिशान की जन्मदिन पार्टी हॉलीवुड के सुपरहीरो स्पाइडरमैन थीम पर थी। केक से लेकर गेम तक सभी स्पाइडरमैन के रंग में नजर आए। त्रिशान को स्पाइडरमैन ड्रेस पहने देखा गया, जबकि अनायरा एक खूबसूरत लाल रंग की ड्रेस में थी, जिसमें एक व्हाइट कॉलर था। कपिल ने ब्लू कलर की हाफ स्लीव शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने बेज पैंट के साथ जोड़ा था।

दूसरी ओर गिन्नी रेड कलर की टियर वाली ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। कपिल और गिन्नी अपने दोनों बच्चों के साथ केक काटते हुए देखे गए। पूरे वेन्यू को रेड एंड ब्लू कलर के गुब्बारों से सजाया गया था और पार्टी के दौरान बच्चों के खेलने के लिए भी कई स्थान थे। कपिल ने साल 2018 में अपनी कॉलेज फ्रेंड गिन्नी के साथ शादी की थी। कपिल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे पिछली बार नंदिता दास की फिल्म 'ज्विगाटो' में नजर आए थे।

श्रद्धा कपूर के भाई प्रियांक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बर्थडे की झलक

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर चाहे फिल्मों में आ रही हो या नहीं आ रही हो, उन्हें फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार खुद से जुड़ी एक्टिविटीज के बारे में जानकारी शेयर करती रहती हैं। वह कभी फोटो तो कभी वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस से पूछा था कि क्या अब शादी कर लूं? अब श्रद्धा की कुछ और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इनमें वह अपने कजिन ब्रदर प्रियंका शर्मा की बर्थडे पार्टी को सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। श्रद्धा जमकर मस्ती करती नजर आईं। प्रियांक ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की झलक दिखाई है। इसमें प्रियांक, श्रद्धा और पत्नी शजा मोरानी शर्मा सहित अपनी पूरी टीम के साथ पोज दे रहे हैं। पोस्ट को कैप्शन देते हुए प्रियांक ने लिखा, “जन्मदिन मेरे... रोंग आंसर के साथ।”

श्रद्धा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियांक को बर्थडे विश करते हुए एक क्यूट सी फोटो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस चॉकलेट केक खा रही हैं। श्रद्धा पिछले साल रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में दिखी थीं। वह इन दिनों राजकुमार राव के साथ कॉमेडी हॉरर सीक्वल 'स्त्री 2' की शूटिंग में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम