न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल-सुनील के नए शो का प्रोमो रिलीज, इस दिन से लें मजा, बासी रोटी खाते दिखे धर्मेंद्र, फैंस हुए चिंतित

‘द कपिल शर्मा शो’ को बंद हुए लंबा समय हो चुका है। फैंस बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। यह शो दर्शकों के बीच जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Mar 2024 1:26:41

2 News : कपिल-सुनील के नए शो का प्रोमो रिलीज, इस दिन से लें मजा, बासी रोटी खाते दिखे धर्मेंद्र, फैंस हुए चिंतित

‘द कपिल शर्मा शो’ को बंद हुए लंबा समय हो चुका है। फैंस बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। यह शो दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय है। लोगों को इस बहाने अपने प्रिय कलाकारों को देखने और उनके बारे में जानने के साथ हंसने का भरपूर मौका मिलता है। अब जल्द ही एक बार फिर से हंसी के ठहाके लगने वाले हैं। हालांकि इस दफा सोनी टीवी के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसका मजा लिया जा सकेगा।

खास बात ये है कि ‘गुत्थी’ और ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ के नाम से घर-घर में फेमस हुए सुनील ग्रोवर की कपिल के शो में वापसी हो रही है। हाल ही में कपिल के नए शो का प्रोमो सामने आया है। कपिल के साथ उनकी वही पुरानी टीम दिखाई देगी और झगड़े के बाद कपिल से अलग हुए सुनील भी इस बार जुड़ गए हैं। प्रोमो की शुरुआत कपिल, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह की बातचीत से होती है। तीनों एक साथ बैठकर ये बातें करते दिखाई देते हैं कि आखिर शो के नाम का अनाउंसमेंट कैसे किया जाए।

अर्चना कहती हैं कि शो की अनाउंसमेंट टाइम्स स्क्वायर-बिग बेन-बुर्ज खलीफा पर पोस्टर के साथ कर दी जाए। कृष्णा गेटवे ऑफ इंडिया से अनाउंसमेंट करने की सलाह देते हैं। इस बीच राजीव ठाकुर अपने पुराने साथी सुनील को इंट्रोड्यूस करते हुए कहते हैं कि उनके आने से शो का बजट बढ़ गया है। सुनील कहते हैं, “प्लेन से दूर ही रहते हैं।” तभी पीछे से दो शख्स शो का बोर्ड ले जाते दिखाई देते हैं, जिस पर लिखा है, “द ग्रेट इंडियन कपिल शो।” शो 30 मार्च से हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

kapil sharma,sunil grover,comedy show,the great indian kapil show,archana pooran singh,dharmendra,dharmendra photo

धर्मेंद्र ने शुक्रवार तड़के शेयर की फोटो, अभिनेता के घुटने में है फ्रेक्चर

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे 88 साल के हो चुके हैं, लेकिन अब भी फिल्मों में काम करते दिखते हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त तरीके से एक्टिव हैं। वे आएदिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने आज शुक्रवार (1 मार्च) को तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर सबको चौंका दिया।

उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस चिंता में पड़ गए। वे धर्मेंद्र से तबीयत को लेकर सवाल कर रहे हैं। तब धर्मेंद्र ने हेल्थ अपडेट दिया। धर्मेंद्र ने जो फोटो पोस्ट की उसमें वे हाथ में थाली पकड़े हैं। उन्होंने लिखा, “आधी रात हो गई…नींद आती नहीं…भूख लग जाती है। दोस्तों मक्खन के साथ बासी रोटी बड़ी स्वाद लगती है। हा हा हा।”

इस पर एक फैन ने पूछा, “सर! आपके पैर को क्या हो गया?” इसका जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, “मेरा टखना फ्रेक्चर हो गया है। आप सबकी दुआओं से जल्दी तंदुरुस्त हो जाऊंगा।” धर्मेंद्र 9 फरवरी को रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया’ में शाहिद कपूर के दादाजी की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले पिछले साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम