न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गिले-शिकवे भुला साथ पार्टी करते दिखे कपिल-सुनील, ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि ने खरीदा करोड़ों का मकान

कॉमेडी के दो दिग्गज कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का पैचअप हो चुका है। दोनों जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट पर एक साथ काम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 6:25:51

2 News : गिले-शिकवे भुला साथ पार्टी करते दिखे कपिल-सुनील, ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि ने खरीदा करोड़ों का मकान

कॉमेडी के दो दिग्गज कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का पैचअप हो चुका है। दोनों जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करते नजर आएंगे। करीब 6 सालों की दुश्मनी को भुलाकर वे साथ काम करने के तैयार हुए हैं। इस बीच शो की पूरी टीम पार्टी करती नजर आई, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ की जज एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूरी टीम के साथ पार्टी करती तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली फोटो में सुनील और कपिल साथ चिल करते दिख रहे हैं। इनके अलावा कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ और टीम के अन्य सदस्य भी पार्टी का मजा उठा रहे हैं। अर्चना ने कैप्शन में लिखा, “कि चलते रहेंगे हमसफर डगर कभी अलग पकड़कर, कभी हाथ में हाथ एक साथ, यूं ही देखने कि कितनी मोहब्बत थी तुममें और कितना साथ निभाया हमने भी।”

उल्लेखनीय है कि हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर किया था। इसकी शुरुआत कपिल से होती है, जिसमें बाद में सुनील नजर आते हैं। इस दौरान दोनों के बीच में हंसी-मजाक देखने को मिलता है। धीरे-धीरे शो के बाकी सदस्य कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना की भी एंट्री होती है। ये सभी मिलकर माहौल में खुशियां भर देते हैं।

अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया नए घर का वीडियो

‘कच्चा बादाम’ गाने से रातों-रात मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। अंजलि को रियलिटी शो ‘लॉकअप’ से भी खूब लोकप्रियता मिली। ताजा खबर ये है कि अंजलि 24 साल की उम्र में ही करोड़ों के घर की मालकिन बन गई हैं। अंजलि ने हाल ही में दिल्ली में लग्जरी मकान खरीदा है।

बताया जा रहा है कि घर की कीमत 4 करोड़ रुपए है। अंजलि ने परिवार के साथ घर में गृह प्रवेश पूजा की। इसके बाद उन्होंने घर में पाठ भी रखवाया। इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। अंजलि ने घर का नाम अरोड़ा हाउस रखा है, जिसका खुलासा वीडियो के कैप्शन में किया है।

कुछ समय पहले अंजलि ने एक लग्जरी कार भी खरीदी थी, जिसे उन्होंने पैरेंट्स को गिफ्ट किया था। अंजलि के करिअर पर नजर डालें तो वह म्यूजिक वीडियो और रील्स से मोटी कमाई करती हैं। अंजलि के इंस्टाग्राम पर 13.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अंजलि इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका