न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल-गिन्नी ने बच्चों के साथ ट्विनिंग कर किए गणेशजी के दर्शन, बेटी के जन्म के बाद जबरदस्त भावुक हुए राहुल

मनोरंजन जगत के सितारों पर इस समय पूरी तरह से गणेशोत्सव का खुमार छाया हुआ है। वे इस 10 दिवसीय उत्सव का पूरा आनंद ले रहे हैं। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 11:25:12

कपिल-गिन्नी ने बच्चों के साथ ट्विनिंग कर किए गणेशजी के दर्शन, बेटी के जन्म के बाद जबरदस्त भावुक हुए राहुल

मनोरंजन जगत के सितारों पर इस समय पूरी तरह से गणेशोत्सव का खुमार छाया हुआ है। वे इस 10 दिवसीय उत्सव का पूरा आनंद ले रहे हैं। उन्होंने अपने-अपने घरों में गणपति की स्थापना की है। कुछ ने तो उनकी विदाई भी कर दी है। बहरहाल हम बात कर रहे हैं हम सबके प्यारे कॉमेडियन कपिल शर्मा की, जो अपनी हाजिरजवाबी से सबका दिल जीत लेते हैं। कपिल ने भी अपने घर पर धूमधाम से बप्पा को विराजमान किया है।

कपिल ने गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए पत्नी गिन्नी चतरथ और दोनों बच्चों के साथ ट्विनिंग की। गिन्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की हैं। वे चारों लाल व सफेद रंग की ड्रेस में कमाल लग रहे हैं। खास बात ये है कि उनके गणपति भी इसी रंग में रंगे हुए हैं। उन्होंने बप्पा के दरबार को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया हुआ है।

बता दें कि कपिल के खास दोस्त मशहूर सिंगर मीका सिंह भी उनके घर बप्पा की आराधना के लिए पहुंचे थे। कपिल और मीका ने खूब ढोल नगाड़े बजाए। कपिल की साथी कॉमेडियन भारती सिंह भी उनके घर पहुंची थीं। उल्लेखनीय है कि कपिल ने साल 2018 में गिन्नी संग शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं। बेटी अनायरा का जन्म साल 2019 में हुआ था। गिन्नी ने 2021 में बेटे त्रिशान को जन्म दिया।

20 सितंबर को पिता बने हैं राहुल, बेटी के जन्म के बाद 5-6 बार रो चुके

सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने 20 सितंबर को प्यारी बिटिया का स्वागत किया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। बेटी के जन्म के बाद राहुल काफी भावुक हो गए। राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब मैंने बेटी को पहली बार बाहों में उठाया तो मैं खुशी से 3-4 घंटे तक खामोश था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है। उसके जन्म के बाद से मैं 5-6 बार रो चुका हूं। मैं जब भी उसे देखता हूं तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

बात करते समय अभी भी मेरा गला भर आया। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह ऐसा है जैसे आप जानते हैं कि डिलीवरी जल्द ही होगी, लेकिन जब यह सच में होता है, तो यह एक अलग एहसास होता है। मैं इस बात पर अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि अब मेरी एक बेटी है और मैं एक पिता हूं। जब मैं फॉर्म पर साइन कर रहा था जहां लिखा था, 'पिता का नाम', उस पल में मुझे लगा कि आखिरकार सच में मेरे साथ हो रहा है।

राहुल शनिवार (23 सितंबर) को 36 साल के हो जाएंगे। राहुल ने कहा कि यह मेरे लिए सबसे यादगार जन्मदिन होगा, क्योंकि दिशा और मेरी बेटी को एक ही दिन अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इसलिए मैं अपने बर्थडे पर बेटी का घर पर स्वागत करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार