न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन रिलीज होगा ‘कांतारा’ के दूसरे पार्ट का फर्स्ट लुक, इन 3 स्टार्स के साथ अनुपम ने शेयर की फोटो

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है। ‘कांतारा’ एक ऐसी ही फिल्म है, जिसके फैंस देश के हर कोने में मौजूद हैं। यह फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Nov 2023 1:12:12

2 News : इस दिन रिलीज होगा ‘कांतारा’ के दूसरे पार्ट का फर्स्ट लुक, इन 3 स्टार्स के साथ अनुपम ने शेयर की फोटो

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है। ‘कांतारा’ एक ऐसी ही फिल्म है, जिसके फैंस देश के हर कोने में मौजूद हैं। यह फिल्म पिछले साल कन्नड़ के साथ तेलुगू, तमिल, मलयालम, तुलु व हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म की क्रिटिक्स ने तो तारीफ की ही, साथ ही यह दर्शकों की अपेक्षाओं पर भी खरी उतरी। कम बजट की ‘कांतारा’ ने बढ़िया कमाई की। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक 16 करोड़ के बजट में बनी ‘कांतारा’ ने पूरी दुनिया में 398 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

अब लोगों में इसके दूसरे पार्ट को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। 'कांतारा चैप्टर वन' फिल्म के फर्स्ट लुक की डिटेल सामने आई हैं। इसका फर्स्ट लुक सोमवार (27 नवंबर) को रिलीज होगा। प्रोडक्शन हाउस होमबेल फिल्म्स ने इसका टाइम भी शेयर किया है। इसके अनुसार 27 नवंबर को दोपहर 12.25 पर ‘कांतारा चैप्टर वन’ की पहली झलक सबके सामने आएगी। यह हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में भी रिलीज होगी।

बताया जा रहा है कि ये सीक्वल न होकर प्रीक्वल है। ऐसे में ‘कांतारा’ की कहानी को आगे बढ़ाया और दिखाया जाएगा। जारी किए गए पोस्टर के साथ लिखा गया है- “ये सिर्फ लाइट नहीं है, ये दर्शन है।” दूसरे पार्ट को भी ऋषभ शेट्टी ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहां #KantaraChapter1 ट्रेंडिंग में है।

फोटो शेयर कर अनुपम खेर को याद आई 1968 में बनी फिल्म ‘पड़ोसन’, लिखा...

मशहूर एक्टर अनुपम खेर 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 68 वर्षीय अनुपम सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी ग्रुप फोटो शेयर की हैं। अनुपम ने इसका दिलचस्प कैप्शन दिया है।

अनुपम ने पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, “इस तस्वीर को कैप्शन दें : मुझे नहीं पता कि कुछ साल पहले ली गई #रणवीर#वरुण और #अर्जुन की यह तस्वीर मुझे फिल्म #पड़ोसन की याद क्यों दिलाती है। हो सकता है यहीं पागलपन पैदा हो गया हो। साथ ही #Arjun को फिल्म #Karma से #DrDang के पोस्टर पर पोंट करना न भूलें! #एक्टर्सलाइफ #फ्रेंड्स #फन।”

फोटो में बीच में अनुपम दिखाई दे रहे हैं और ये तस्वीर रणवीर ने खींची है। रणवीर, अर्जुन और वरुण ने मजेदार एक्सप्रेशन दिखाए। ‘गुंडे’ के सह-कलाकार रणवीर-अर्जुन ने पाउट बनाने की कोशिश की है। अर्जुन को एक फिल्म के पोस्टर की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसमें अनुपम साल 1986 की फिल्म ‘कर्मा’ में डॉ. डैंग के किरदार में दिखे। फिल्मों के पोस्टर अनुपम के पीछे की दीवार पर सजे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे