न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कन्नड़ अभिनेता दर्शन पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार

कन्नड़ एक्टर दर्शन को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने रेणुकास्वामी नामक युवक की हत्या के मामले में हिरासल में लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 12:19:46

कन्नड़ अभिनेता दर्शन पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार

कन्नड़ एक्टर दर्शन को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने रेणुकास्वामी नामक युवक की हत्या के मामले में हिरासल में लिया है। मैसूर में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है और उन्हें बेंगलुरु ला रही है। हत्या के एक मामले में एक आरोपी ने दर्शन का नाम उजागर किया है और पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि दर्शन लगातार आरोपी के संपर्क में था। यह गिरफ्तारी मारे गए युवक की मां की शिकायत के आधार पर की गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हत्या के आरोपी ने अपने बयान में दर्शन का नाम लिया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस द्वारा और भी जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने कहा, "9 जून को बेंगलुरु पश्चिम डिवीजन के कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज एक हत्या के मामले में कन्नड़ फिल्म उद्योग के एक अभिनेता को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। विवरण अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच चल रही है। चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी (33) पीड़ित हैं। करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। विवरण की प्रतीक्षा है..."

दर्शन के लिए यह पहली बार नहीं है जब वे कानूनी पचड़े में फंसे हों। पिछले साल 2023 में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 289 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपों से पता चलता है कि दर्शन की लापरवाही के कारण उनके पालतू कुत्तों ने एक महिला को काट लिया, जिसने बेंगलुरु में अभिनेता के आवास के पास खाली जगह पर अपनी कार पार्क की थी।

इस घटना के बाद दर्शन के फैंस और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। फैंस को इस बात का सदमा है कि उनके पसंदीदा अभिनेता का नाम इस तरह के गंभीर मामले में आया है। पुलिस की जांच और कोर्ट की प्रक्रिया के बाद ही इस मामले में और स्पष्टता आ पाएगी।

दर्शन की गिरफ्तारी ने पूरे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है, और सभी की नजरें इस केस की आगामी घटनाओं पर टिकी हुई हैं।

चित्रदुर्ग के रेणुका स्वामी, जो एक मेडिकल शॉप में काम करता था और हाल ही में जिसकी शादी हुई थी, का मर्डर केस सामने आया है। रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग से अगवा कर लिया गया और उसका शव शहर के पश्चिमी हिस्से कामाक्षीपाल्या में मिला। पुलिस की जांच के अनुसार, रेणुकास्वामी की हत्या में दर्शन का नाम एक मुख्य आरोपी ने उजागर किया है, जिससे इस केस में नई दिशा मिली है।

दर्शन एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले एक प्रोजेक्शनिस्ट का काम किया करते थे। बाद में वो दिग्गज सिनेमेटोग्राफर बी सी गौरीशंकर के असिस्टेंट कैमरामैन बन गए। उनकी पहली फिल्म 1997 में मिली। जिसका नाम ‘महाभारत’ था। इसे एस नारायण ने उन्हें सपोर्टिंग रोल के लिए ऑफर की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल ही किया था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में लीड एक्टर बनने का मौका मिला।

दर्शन की हिट फिल्मों की बात करे तो इसमें ‘नम्मा प्रितिया रामू’, ‘कलासीपाल्या’, ‘गाजा’, ‘करिया’, ‘नवग्रह’, ‘सारथी’ , ‘बुलबुल’, जैसी फिल्मों का नाम शामिल है, जिसने उन्हें एक सफल एक्टर बनाने में मदद की है। उन्होंने फिल्म Anatharu (2007) और Krantiveera Sangolli Rayanna (2012) के लिए क्रिटिक्स से खूब तारीफ बटोरी थी। वहीं Krantiveera Sangolli Rayanna के लिए उन्हें कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के लिए भी नवाजा जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क