न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन रिलीज होगा सूर्या-बॉबी की मूवी ‘कंगुवा’ का ट्रेलर, प्रीति जिंटा के जुड़वा बच्चे चले स्कूल, लिखा...

सिरुथई शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे बेसब्री से इसकी रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 8:40:35

2 News : इस दिन रिलीज होगा सूर्या-बॉबी की मूवी ‘कंगुवा’ का ट्रेलर, प्रीति जिंटा के जुड़वा बच्चे चले स्कूल, लिखा...

सिरुथई शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे बेसब्री से इसकी रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसमें तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या लीड रोल में हैं। मेकर्स ने इस फिल्म को हिंदी सिनेमा के दर्शकों तक भी पहुंचाने के लिए इसमें एक्टर बॉबी देओल और दिशा पाटनी को भी लिया है। बॉबी इसमें विलेन का रोल निभाएंगे। बॉबी ने जबसे पिछले साल दिसंबर में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में खलनायक की भूमिका निभाई है, तब से ही फैंस उन्हें एक बार फिर से नेगिटिव किरदार में देखने को बेकरार हैं।

‘कंगुवा’ से उनका इंतजार खत्म होगा। दिशा इसमें लीड एक्ट्रेस का रोल करेंगी। बहरहाल आज शनिवार (10 अगस्त) को इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसके ट्रेलर से जुड़ी जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, “इंतजार खत्म हुआ। एक ऐसे जश्न के लिए तैयार हो जाइए, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है।” आगे कहा गया कि ‘कंगुवा’ का शानदार ट्रेलर 12 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। 'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है।

यह 350 करोड़ से ज्यादा के अनुमानित बजट के साथ 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है। शूटिंग अलग-अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। फिल्म को 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जीन गुडइनफ के साथ की थी शादी

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। प्रीति को कई शानदार मूवी में काम करने का मौका मिला। प्रीति ने खान तिकड़ी (सलमान, शाहरुख, आमिर) के साथ अपने सभी समकालीन हीरो के साथ फिल्में की हैं। प्रीति इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। वह अपने परिवार के साथ बिजी हैं। प्रीति ने आज शनिवार (10 अगस्त) को इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वा बच्चों जय और जिया की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े हैं।

प्रीति ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा, “मेरे नन्हे-मुन्नों के स्कूल जाने के लिए उत्साहित और नर्वस हूं। यकीन नहीं होता कि समय आ गया है और मां का शेड्यूल बहुत व्यस्त है। मेरे लिए ये खुशी और गम दोनों का मिला जुला पल है, मैं अपनी दुनिया में खुश हूं, लेकिन हमारे आस-पास की दुनिया में बहुत उथल-पुथल और दुख है। हम केवल आशा और प्रार्थना कर सकते हैं कि हमारे आस-पास और अधिक प्यार, सहिष्णुता और शांति हो, ताकि हम सभी खुशी-खुशी साथ रह सकें और अपने बच्चों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित दुनिया छोड़ सकें।”

बता दें कि साल 2021 में सरोगेसी के जरिए जय और जिया इस दुनिया में आए। प्रीति ने साल 2016 में लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में जीन गुडइनफ संग शादी की थी। साल 1998 में ‘दिल से’ प्रीति की पहली फिल्म थी। इसमें शाहरुख व मनीषा कोइराला भी थे। अब वह राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में सनी देओल के अपोजिट नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री