न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ का टीजर आया सामने, अक्षय ने वीडियो शेयर कर की ‘स्काई फोर्स’ फिल्म की घोषणा

एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कई दिनों से फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म से कंगना का लुक पहले ही सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Oct 2023 12:50:03

2 News : कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ का टीजर आया सामने, अक्षय ने वीडियो शेयर कर की ‘स्काई फोर्स’ फिल्म की घोषणा

एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कई दिनों से फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म से कंगना का लुक पहले ही सामने आ चुका था। अब मेकर्स ने सोमवार (2 अक्टूबर) को 'तेजस' का टीजर रिलीज कर दिया। टीजर में कंगना काफी मजबूत लग रही हैं। कंगना एयरफोर्स पायलट ‘तेजस गिल’ के रोल में हैं। टीजर की शुरुआत में कंगना पायलट की ड्रेस में दिखती हैं। वह जुनून और जज्बे के साथ बाहर निकलती हैं।

बैकग्राउंड में सुनाई देता है कि “जरूरी नहीं हर बार बातचीत हो, जंग के मैदान में जंग होनी चाहिए। कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत सितम। अब तो आकाश से आग नहीं, बारिश बरसनी चाहिए। भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं।” इससे पहले पोस्टर में कंगना के लुक के साथ फिल्म की बदली रिलीज डेट भी बताई गई थी। पहले यह 20 अक्टूबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दरअसल 20 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपथ' रिलीज होगी। सर्वेश मेवारा के डायरेक्शन में बनी 'तेजस' का ट्रेलर 8 अक्टूबर को इंडियन एयरफोर्स डे के मौके पर सामने आएगा। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला हैं। उल्लेखनीय है कि कंगना की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' अभी 28 सितंबर को रिलीज हुई है, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

जानें कब रिलीज होगी ‘स्काई फोर्स’, अक्षय निभा रहे हैं एयरफोर्स पायलट की भूमिका

अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ को लेकर लाइमलाइट में हैं, जो 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें अक्षय ‘जसवंत गिल’ की भूमिका निभाएंगे। वे कोयला माइन में फंसे लोगों की जान बचाएंगे। यह कहानी साल 1989 की सत्य घटना पर आधारित है। इस बीच अक्षय ने आज सोमवार (2 अक्टूबर) को गांधी व शास्त्री जयंती पर अपनी एक और फिल्म का ऐलान किया है।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की धमकी के बाद लाल बहादुर शास्त्री की एक क्लिप सामने आती है, जिसमें वे कहते हैं-“तलवार की नोक पर या एटम बम्ब के डर से कोई हमारे देश को झुकाने चाहे, दबाना चाहे तो ये देश हमारा दबने वाला नहीं है। एक सरकार के नाते हमारा क्या जवाब हो सकता है कि हम हथियारों का जवाब हथियारों से देंगे। जय हिंद।”

अक्षय ने कैप्शन में लिखा-“आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है - जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। इससे अच्छा कोई और दिन इस शानदार स्टोरी को अनाउंस करने के लिए नहीं हो सकता था। स्काई फोर्स। भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी। प्लीज, इसे प्यार दें, जय हिंद, जय भारत। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत, स्काई फोर्स 2 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में उड़ान भरेगा।” स्काई फोर्स में अक्षय एयरफोर्स पायलट बने हैं। निर्देशन दिनेश विजैन ने किया है। फिल्म में अक्षय के साथ निमरत कौर व सारा अली खान दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका