न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : खान तिकड़ी को लेकर कंगना ने जाहिर की यह इच्छा, काजोल ने जॉनी लीवर को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस कंगना रनौत की एक अलग ही शख्सियत है। वह शानदार एक्टिंग के साथ अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Aug 2024 8:08:12

2 News : खान तिकड़ी को लेकर कंगना ने जाहिर की यह इच्छा, काजोल ने जॉनी लीवर को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस कंगना रनौत की एक अलग ही शख्सियत है। वह शानदार एक्टिंग के साथ अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब वह हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद भी हैं। जल्द ही उनकी मचअवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इससे पहले आज बुधवार (14 अगस्त) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस मौके पर कंगना ने पत्रकारों के साथ बातचीत में खान तिकड़ी (सलमान, शाहरुख, आमिर) के साथ एक फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की।

कंगना ने कहा कि मैं एक फिल्म का निर्माण व निर्देशन करना चाहूंगी, जिसमें तीनों खान अभिनय करें। वे प्रतिभाशाली हैं और सिनेमा जगत के लिए बहुमूल्य हैं। हमें उनका हमेशा आभारी होना चाहिए। वे ऐसे लोगों से जुड़ते हैं जिन्हें इस तरह के जुड़ाव की जरूरत होती है। तीनों खान में एक ‘कलात्मक पक्ष’ है, जो कई फिल्म में नहीं दिखा है। मैं कई अभिनेताओं के साथ फिल्म बनाना चाहूंगी। एक अभिनेता जिनके साथ मैं फिल्म नहीं बना पाई, उसका मुझे हमेशा अफसोस रहेगा, वे हैं इरफान खान साहब। वे मेरे पसंदीदा खानों में से एक हैं।

मुझे हमेशा उनकी कमी खलेगी। उल्लेखनीय है कि तीनों खान ने अब तक एक साथ कोई फिल्म नहीं की है। कंगना ने यह भी दावा किया कि उनका फिल्म इंडस्ट्री ने बॉयकॉट भी किया। ‘इमरजेंसी’ फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाई गई इमरजेंसी पर बेस्ड है। फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण जी स्टूडियो और कंगना की मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा किया गया है।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,emergency movie trailer,aamir khan,shahrukh khan,Salman Khan,irrfan khan,kajol,johny lever,baazigar movie

काजोल और जॉनी लीवर ने कई फिल्मों में साथ किया है काम

कॉमेडियन एक्टर जॉनी लीवर आज बुधवार (14 अगस्त) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जॉनी 67 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ फिल्म इंडस्ट्री के साथी जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस काजोल ने भी जॉनी को विश किया है। जॉनी ने बड़े पर्दे पर काजोल के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इसमें से एक 'बाजीगर' भी है जो साल 1993 में रिलीज हुई थी।

काजोल ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर कर ‘बाबूलाल’ का किरदार निभाने वाले जॉनी को खास अंदाज में बधाई दी है। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “बाबूलाल का जन्मदिन है, केक खाना जरूरी है। जन्मदिन मुबारक हो जॉनी लीवर।” उल्लेखनीय है कि 'बाजीगर' में जॉनी ने शानदार कॉमेडी की थी, जिसे लोग आज भी याद करते हैं।

जॉनी का बचपन गरीबी में बीता। उन्होंने दारू के ठेके पर भी काम किया। वे स्कूल भी जाते थे और काम भी करते थे। हिन्दुस्तान लीवर में 6 साल नौकरी की। उनके पिता वहां काम करते थे। साल 1982 में जॉनी की कॉमेडी की एक ऑडियो कैसेट रिलीज हुई थी। लंबे संघर्ष के बाद जॉनी ने अपनी पहचान बनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क