न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी से चिंतित हुईं कंगना रनौत, लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर दिखाईं भावनाएं, लिखा-तो सूरज नहीं उगेगा...

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव पिछले चार हफ्तों से गंभीर सिरदर्द से पीड़ित थे। इसके बाद 17 मार्च को देश की राजधानी स्थित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Mar 2024 10:51:16

सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी से चिंतित हुईं कंगना रनौत, लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर दिखाईं भावनाएं, लिखा-तो सूरज नहीं उगेगा...

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव पिछले चार हफ्तों से गंभीर सिरदर्द से पीड़ित थे। इसके बाद 17 मार्च को देश की राजधानी स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है। इसके बाद उन्हें राहत मिली है। सद्गुरु का एक वीडियो मैसेज सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे फिलहाल ठीक हैं। हालांकि एक्ट्रेस कंगना रनौत उनकी इस हालत को देख चिंतित हो गईं।

कंगना ने उनके प्रति अपनी भावनाएं दिखाते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आज जब मैंने सद्गुरु जी को ICU बैड पर लेटे हुए देखा तो मुझे अचानक उनके अस्तित्व की नश्वरता का एहसास हुआ। इससे पहले मुझे कभी यह ख्याल नहीं आया था कि वे हमारे जैसे ही हड्डियों, खून, मांस से बने हैं। मुझे लगा कि भगवान चले गए हैं, पृथ्वी हिल गई है, आकाश ने साथ छोड़ दिया है। मुझे लगता है कि मेरा सिर घूम रहा है। मैं इस वास्तविकता को समझ नहीं पा रही हूं और इस पर यकीन नहीं करना चाहती हूं।

मैं इससे टूट चुकी हूं। मैं सद्गुरु के लाखों भक्तों के साथ अपना दर्द साझा करना चाहती हूं। मैं खुद को संभाल नहीं पा रही हूं। बेहतर होगा कि वे ठीक हो जाए अन्यथा सूरज नहीं उगेगा, दुनिया नहीं चलेगी... बता दें कि कंगना, सद्गुरु की परम भक्त हैं। वह उनसे कई दफा मिल चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि सद्गुरु के सिर में गंभीर रूप से खून बहने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सद्गुरु से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

kangana ranaut,sadhguru jaggi vasudev,actress kangana ranaut,kangana sadhguru,kangana x post,sadhguru brain surgery,mandi,himachal pradesh,loksabha election,bjp

भाजपा के टिकट पर मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं कंगना रनौत

इस बीच कंगना रनौत से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि कंगना राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। अब कहा जा रहा है कि कंगना अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमाएंगी। हालांकि इन खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। चर्चा हो रही है कि कंगना को हिमाचल की मंडी सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। इससे पहले कंगना भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी हैं।

ऐसे में कंगना को मंडी से टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। भाजपा उम्मीदवारी के लिए कईं नामों पर विचार कर रही है जिनमें कंगना का नाम भी शामिल हैं। कंगना ने हाल ही में एबीपी न्यूज के साथ बातचीत के दौरान चुनाव लड़ने को लेकर कहा था कि मैं बीजेपी की स्पोकपर्सन नहीं हूं। यह ऐलान करने के लिए यह सही जगह और समय नहीं है...और अगर ऐसा कुछ होता है तो इसका ऐलान पार्टी अपने हिसाब से और सही समय, सही जगह पर करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार