न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 37वें जन्मदिन पर मां के आशीर्वाद के लिए इन मंदिरों में पहुंचीं कंगना, चुनाव लड़ सकती है यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुकी हैं। वह अपने एक्टिंग टेलेंट के साथ बेबाकी और बोल्डनेस के कारण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 6:49:07

2 News : 37वें जन्मदिन पर मां के आशीर्वाद के लिए इन मंदिरों में पहुंचीं कंगना, चुनाव लड़ सकती है यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुकी हैं। वह अपने एक्टिंग टेलेंट के साथ बेबाकी और बोल्डनेस के कारण सुर्खियों में रहती हैं। आज शनिवार (23 मार्च) को कंगना 37 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। कंगना इस खास दिन पर हिमाचल प्रदेश के बहुप्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालादेवी मंदिर और मां बग्लामुखी मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। वहां कंगना ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देवी मां का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उनका पूरा परिवार भी साथ नजर आया। कंगना ने मंदिर में दर्शन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। माथे पर तिलक, गले में माता की चुनरी ओढ़े हाथ जोड़कर कंगना भक्ति में लीन दिखीं। कंगना ने मल्टी कलर का सूट सेट पहना था। कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा, “इस वर्ष भी मैंने अपने जन्मदिन पर मां शक्ति के दर्शन किए...हिमाचल में विश्वप्रख्यात बग्लामुखी जी के दर्शन करने के बाद परिवार सहित शक्तिपीठ ज्वालाजी के भी दर्शन किए।

इस प्राचीन शक्तिपीठ में मां सती का स्वाधिष्ठान (जीभ) भाग गिरा था। यहां आदिकाल से ज्योति जल रही है...कोई जल, कोई पदार्थ उस ज्वाला को बुझा नहीं सकता। जब पंडितजी ने ज्वाला पर लोटे से जल डाला तो उस जल ने भी अग्नि धारण कर ली...हर तरफ माता के इस दिव्य रूप के दर्शन से श्रद्धालु अचंभित होकर मां शक्ति के गुणगान करने लगे।

मैं बचपन में ज्वाला देवी के दर्शन नियमित रूप से करती थी, आज बहुत सालों बाद माता का बुलावा आया तो सबके सुख और मंगल की कामना की, जय माता दी।” कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'इमरजेंसी' फिल्म में नजर आएंगी। इसमें वह दिवगंत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाएंगी। साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी कंगना ने ही किया है। फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की बेटी एक्ट्रेस नेहा को मिल सकता है टिकट

अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक्ट्रेस और मॉडल नेहा शर्मा की एंट्री राजनीति में हो सकती है। नेहा के पिता बिहार के भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा ने इस बात का खुलासा किया है। अजीत ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को महागठबंधन सीट-बंटवारे पर चर्चा के बाद इस सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिलता है, तो उनकी बेटी को निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिल सकता है। बता दें कि 21 नवंबर 1987 को भागलपुर में जन्मीं नेहा की बहन आयशा शर्मा भी एक्ट्रेस हैं।

बचपन से ही नेहा के घर में राजनीतिक माहौल रहा है और उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में बताया कि अगर मौका मिलेगा तो वो राजनीति जॉइन करेंगी। फिल्मों में आने से पहले नेहा फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं। काम के सिलसिले में उन्हें साउथ के किसी शहर जाना पड़ा और वहां उन्हें किस्मत से फिल्म ‘चरुथा’ (2007) मिल गई।

इस फिल्म में रामचरण तेजा मुख्य रोल में थे। बॉलीवुड में नेहा को पहली फिल्म ‘क्रुक’ (2010) में काम करने का मौका मिला। इसमें नेहा के अपोजिट इमरान हाशमी थे। नेहा ने ‘तुम बिन 2’, ‘जोगिरा सारा रा रा’, ‘यंगिस्तान’, ‘जयंतीभाई की लव स्टोरी’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘तन्हाजी’, ‘यमला पगला दीवाना 2’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका