न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने लिया पंगा! एक्ट्रेस को अखर गई ट्विंकल खन्ना की यह बात, लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख ऐसे साधा निशाना

एक्ट्रेस कंगना रनौत बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह अपनी बात खुलकर रखना पसंद करती हैं और फिर यह परवाह नहीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Feb 2024 11:41:30

कंगना रनौत ने लिया पंगा! एक्ट्रेस को अखर गई ट्विंकल खन्ना की यह बात, लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख ऐसे साधा निशाना

एक्ट्रेस कंगना रनौत बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह अपनी बात खुलकर रखना पसंद करती हैं और फिर यह परवाह नहीं करती कि इनसे उन्हें फायदा होगा या नुकसान। इस चक्कर में वह कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से पंगा ले चुकी हैं। करीब साढ़े तीन साल पहले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना लगातार नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का मुद्दा उठा रही हैं। एक बार फिर उन्होंने यह मुद्दा उठाया है।

अब उन्होंने दिवंगत दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना व एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को टारगेट किया है। उन्होंने ट्विंकल के एक वीडियो को शेयर करते हुए लंबी-चौड़ी पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखी है। कंगना ने ट्विंकल के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें विशेषाधिकार प्राप्त लड़की (नेपो किड) कहा है।

कंगना ने लिखा, “ये विशेषाधिकार प्राप्त लोग क्या हैं जो अपने पुरुषों को पॉलिथीन बैग कहते हैं, क्या वे शांत रहने की कोशिश कर रहे हैं? चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए नेपो बच्चों को सोने की थाली में फिल्मी करिअर दिया गया, लेकिन वे निश्चित रूप से इसके साथ न्याय नहीं कर सके, कम से कम वे मातृत्व की निस्वार्थता में कुछ खुशी और पूर्णता पा सके, जो उनके मामले में एक अभिशाप की तरह भी लगता है, वास्तव में वे क्या बनना चाहते हैं? सब्जियां? क्या यही नारीवाद है?' कंगना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हर ओर इसके चर्चे हैं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,twinkle khanna,actress twinkle khanna,kangana twinkle,nepotism,emergency movie,Akshay Kumar,dimple kapadia

ट्विंकल खन्ना ने कहा था, महिलाओं को पुरुषों की जरूरत नहीं

बता दें कि ट्विंकल ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि कैसे एहसास हुआ कि वह एक नारीवादी हैं। ट्विंकल ने एक मजेदार जवाब देते हुए बोला कि उनकी मां ने उन्हें बड़े होने के दौरान सिखाया कि महिलाओं को पुरुषों की जरूरत नहीं है। ट्विंकल ने कहा कि हमने कभी नारीवाद या समानता या किसी भी चीज के बारे में बात नहीं की, लेकिन यह बहुत स्पष्ट था कि एक आदमी की बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी।

एक आदमी होना बहुत अच्छा होगा, ठीक वैसे ही जैसे आपके पास एक अच्छा हैंडबैग होना, लेकिन फिर भी यदि आपके पास प्लास्टिक बैग होता तो भी काम चल जाता। मैं उस धारणा के साथ बड़ी हुई और लंबे समय तक मुझे लगा कि उनका कोई खास उपयोग नहीं है। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित 'इमरजेंसी' फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इससे पहले कंगना पिछले साल 'तेजस' और 'चंद्रमुखी' फिल्मों में नजर आई थीं और बदकिस्मती से दोनों फिल्में फ्लॉप हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम