न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने रवीना के साथ हुई घटना को बताया चिंताजनक, कार्तिक ने जिम से शेयर किया यह वीडियो

एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति के मैदान में भी उतर चुकी हैं। कंगना लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 8:19:34

2 News : कंगना ने रवीना के साथ हुई घटना को बताया चिंताजनक, कार्तिक ने जिम से शेयर किया यह वीडियो

एक्ट्रेस कंगना रनौत (37) राजनीति के मैदान में भी उतर चुकी हैं। कंगना लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं और मंगलवार (4 जून) को इसका नतीजा आ जाएगा। कंगना अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना ने मुंबई की सड़क पर एक्ट्रेस रवीना टंडन (49) पर हुए हमले के बाद उनका सपोर्ट करते हुए आरोपियों के खिलाफ एक्शन की मांग की है।

कंगना ने आज सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने इस घटना के बारे में शेयर करते हुए कहा कि ये बहुत चिंताजनक है और इस मामले में कोई ढील नहीं देने चाहिए। कंगना ने लिखा, “रवीना टंडन जी के साथ जो हुआ वह बेहद चिंताजनक है, अगर उस वक्त 5-6 और लोग होते तो उन्हें मार दिया जाता। हम इस तरह के रोड रेज की निंदा करते हैं, उन लोगों को सजा मिलनी चाहिए। इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

पुलिस जांच में भी पता चला है कि रवीना पर लगे आरोप झूठे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि रवीना पर लगे आरोप बिल्कुल झूठे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि रवीना की कार किसी से नहीं टकराई। उल्लेखनीय है कि रवीना का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ महिलाओं ने उन पर हमला करने का आरोप लगाया था।

इसके बाद एक वीडियो और सामने आया, जो कि एक सीसीटीवी फुटेज है। इससे साबित हुआ कि रवीना पर झूठे आरोप लगाए गए थे। कंगना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो जल्द ही उनकी फिल्म इमरजेंसी रिलीज हो सकती है। इसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाया है।

कार्तिक आर्यन ने ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म के लिए किया है गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

एक्टर कार्तिक आर्यन (33) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के चलते लाइमलाइट में हैं। इसके किरदार में ढलने के लिए कार्तिक ने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनकी फिटनेस देख फैंस की आंखें फटी की फटी रह गईं। इस बीच कार्तिक ने जिम में वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी कमर पर भार वाली प्लेट बांधकर पुलअप्स कर रहे हैं।

कार्तिक ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें उन्होंने वर्कआउट के दौरान ‘वेट-लिफ्टेड पुल-अप्स’ करते हुए टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट की है। उनकी कमर पर 15 किलो वेट प्लेट बंधी हैं और वे पुल-अप्स कर रहे हैं। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “वेट लिफ्टेड पुशअप्स के बाद वेट लिफ्टेड पुलअप्स… अब आपकी बारी।” कार्तिक ने इस रोल के लिए हार्ड वर्क किया है। फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

कार्तिक भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभा रहे हैं। यह बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। कार्तिक इसके बाद ‘भूल भुलैया 3’ फिल्म में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क