न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने शेयर की भाई की शादी की तस्वीरें, अनंत-राधिका की शादी पर कमेंट कर फंसे अभिषेक

एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jul 2024 7:14:30

2 News : कंगना ने शेयर की भाई की शादी की तस्वीरें, अनंत-राधिका की शादी पर कमेंट कर फंसे अभिषेक

एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीतने में सफल रहीं। अब वह सांसद भी हैं। फिलहाल कंगना अपने कजिन ब्रदर वरुण रनौत की शादी का जश्न मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें हिमाचली रीति-रिवाजों की झलक दिख रही है।

कंगना अपने भाइयों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं और सबके साथ अपने गाने 'लंदन ठुमकदा' पर डांस कर रही हैं। एक क्लिप में कंगना को शादी के मंडप में घूमते हुए देखा गया। शानदार गहनों और मेकअप से सजे मल्टीकलर लहंगे में कंगना बेहद सुंदर लग रही हैं। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी हैं। शादी से पहले की अन्य रस्मों में भी कंगना मौजूद रहीं। कंगना ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “शादियां पूरे परिवार के लिए बहुत प्यारा समय होता है...डियर सीमा, रनौत परिवार में आपका स्वागत है।

हम बहुत लकी हैं कि आप हमारे परिवार का हिस्सा बनने जा रही हैं, वरुण और सीमा को बधाई।” बता दें कि कंगना ने हाल ही में वरुण को चंडीगढ़ में एक नया घर देकर सरप्राइज दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तोहफे की तस्वीरें शेयर की थीं। जवाब में वरुण ने उनके लिए एक थैंक्यू नोट भी लिखा। कंगना ने घर में आयोजित गृह प्रवेश सेरेमनी की कई तस्वीरें भी रीपोस्ट कीं।

अभिषेक मल्हान ने सोशल मीडिया पर की अनंत-राधिका की शादी को लेकर टिप्पणी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शुक्रवार (12 जुलाई) को विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। अंबानी फैमिली ने देश और विदेश के कई दिग्गाज हस्तियों को न्यौता दिया है। इस बीच ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के कंटेस्टेंट रहे अभिषेक मल्हान (27) ने शादी को लेकर कुछ ऐसा कमेंट किया, जिससे वे लोगों के निशाने पर आ गए।

‘फुकरा इंसान’ के नाम से मशहूर अभिषेक ने X (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “अंबानी ने शादी में 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं। कल्पना कीजिए कि इतने सारे पैसों को अगर गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज और उनकी जान बचाने पर खर्च किया जाता तो।” इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स अभिषेक को ट्रॉल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “आपने जब 24 करोड़ रुपए का घर लिया था तब आपके मन में ये ख्याल नहीं आया था?” दूसरे यूजर ने लिखा, “उनके पैसे हैं भाई। उन्हें जहां खर्च करना है करने दो।” तीसरे ने लिखा, “आपको नहीं बुलाया इसलिए आपको इतना बुरा लग रहा है न?” चौथे ने लिखा, “ये काम सरकार का है, बिजनेसमैन का नहीं।” पांचवें ने लिखा, “आप अपने यूट्यूब से आया कितना पैसा वितरित कर रहे हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय