न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना रनौत ने शेयर किया हेमा का पुराना वीडियो, इस एक्टर के 21वें जन्मदिन पर हो गया था यह कांड

एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा चुनाव में अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी हैं। इन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 8:30:45

2 News : कंगना रनौत ने शेयर किया हेमा का पुराना वीडियो, इस एक्टर के 21वें जन्मदिन पर हो गया था यह कांड

एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा चुनाव में अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी हैं। इन दिनों वह जोर-शोर से प्रचार में व्यस्त हैं। अब कंगना ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा से चुनाव लड़ रहीं भाजपा सांसद हेमा मालिनी की जमकर तारीफें की हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हेमा का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्टेज पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति देती दिख रही हैं।

कंगना ने आज शुक्रवार (12 मार्च) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हेमा की एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें हेमा 20 साल की उम्र में मंच पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति देती दिख रही हैं। हेमा ने ये परफॉर्मेंस लगभग 56 साल पहले 1968 में दी थी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। कंगना ने लिखा, “20 साल की हेमा जी। स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। हेमा जी अब भी स्टेज पर 3-4 घंटे लंबी परफॉर्मेंस दे सकती हैं।

जो लोग नृत्य, संगीत और कला का मजाक बनाते हैं, वो नीच और छोटी सोच रखते हैं। देवलोक में अर्जुन ने भी नृत्य, संगीत और कला की शिक्षा ली थी। भगवान शिव ने योग के साथ ये कलाएं मनुष्य को दी हैं। तभी तो वो नटराज कहलाते हैं।” बता दें कि हेमा का ये वीडियो ओल्ड इज गोल्ड फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

kangana ranaut,Hema Malini,bharatnatyam video,actress kangana ranaut,actress hema malini,kangana hema,kamal sadanah,actor kamal sadanah

कमल सदाना के 21वें जन्मदिन पर उनके पिता ने मां-बहन को गोली मार कर ली थी सुसाइड

साल 1992 में काजोल के साथ बेखुदी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर कमल सदाना अब एक्टिंग की दुनिया में ना के बराबर एक्टिव हैं। कमल ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अपनी निजी लाइफ को लेकर कई बातें शेयर कीं। कमल मशहूर फिल्ममेकर ब्रिज सदाना और एक्ट्रेस सईदा खान के बेटे हैं।

कमल (53) ने कहा कि मेरे 21वें जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। अचानक मुझे कमरे में आवाज सुनाई दी। गोलियों की आवाज का पीछा करते हुए जब मैं कमरे तक पहुंचा तो मेरे सामने ऐसा मंजर था जिसे देखकर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई थी। मेरे सामने मेरे पिता मां और बहन पर बंदूक ताने खड़े थे। बंदूक से निकली गोली ने मां और बहन दोनों को खत्म कर दिया। मैं अभी भी उसी घर में रहता हूं जहां पर मौत का ये खेल हुआ था। आपको आगे बढ़ना ही पड़ता है।

कमल पूर्व में भी मीडिया में यह खुलासा कर चुके हैं। बता दें कि कमल का भी तलाक हो चुका है। शादी के 21 साल बाद कमल साल 2021 में पत्नी लीजा जॉन से अलग हो गए। उनके बेटा अंगथ और बेटी लीया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कमल ने 'रंग', 'फौज', 'बाली उमर को सलाम', 'हम सब चोर हैं', 'रॉक डांसर' जैसी कई फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार साल 2023 में रिलीज फिल्म 'पिप्पा' में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष