न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘संजू’ के लिए कंगना के घर गए थे रणबीर, सलमान से मिला इन 2 फिल्मों का ऑफर, अनंत की शादी में इसलिए नहीं गईं

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। कंगना ने प्रतिभाशाली एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 12:00:31

‘संजू’ के लिए कंगना के घर गए थे रणबीर, सलमान से मिला इन 2 फिल्मों का ऑफर, अनंत की शादी में इसलिए नहीं गईं

एक्ट्रेस कंगना रनौत (38) अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। कंगना ने प्रतिभाशाली एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म के खिलाफ कैंपेन शुरू किया था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उनके निशाने पर रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कंगना ने रणबीर की फिल्म ‘संजू’ को लेकर भी एक खुलासा किया। कंगना ने कहा कि रणबीर खुद मेरे घर आए थे और कहा कि ‘संजू’ में रोल कर ले प्लीज। मैंने कई बड़े स्टार्स की फिल्मों को रिजेक्ट किया है, लेकिन इसकी वजह से कभी मेरे प्रोफेशनल इक्वेशन पर फर्क नहीं पड़ता है।

कंगना से इंटरव्यू में पूछा गया कि जिन लोगों को उन्होंने कभी पब्लिकली या प्रोफेशनली तौर कुछ कहा या उनकी फिल्में रिजेक्ट की, क्या उनसे मिलना अजीब होता है? इस पर कंगना ने जवाब दिया कि मैंने तीनों खानों की फिल्मों के लिए भी मना किया है। उनकी फिल्मों में महिलाओं के लिए अच्छे रोल नहीं होते। उनकी फिल्में रिजेक्ट करने के बाद भी वे सभी मेरे साथ काफी अच्छे रहते हैं।

कई लोगों ने मेरे साथ खराब बर्ताव किया है, लेकिन खान उनमें से नहीं हैं। सलमान ने मुझे ‘बजरंगी भाईजान’ में एक रोल ऑफर किया था। मैंने सोचा उन्होंने मुझे कौनसा रोल दिया है? फिर उन्होंने ‘सुल्तान’ के लिए मुझसे संपर्क किया लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया। मैंने 10-15 करोड़ की फेयरनेस क्रीम के एड को भी मना किया है, क्योंकि ये रेसिस्ट होता है। मैं सक्सेसफुल होने के पहले से ही ऐसी हूं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,sanju movie,ranbir kapoor,Salman Khan,bajrangi bhaijaan,sultan,anant ambani marriage

कंगना रनौत ने कहा, मुझे अनंत अंबानी का फोन आया था...

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी हुई थी। इस शाही शादी में पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की। हालांकि कंगना किसी फंक्शन में नहीं गईं। अब कंगना ने इसकी वजह बताई है। कंगना ने कहा कि मुझे अनंत का फोन आया और वो बहुत प्यारा लड़का है। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी शादी में आइए। मैंने कहा कि मेरे घर पर शादी है। वो दिन बहुत शुभ दिन था और मेरे छोटे भाई की शादी हो रही थी।

खैर, वैसे भी मैं फिल्मी शादियों में जाने से बचती हूं, लेकिन मेरी तरफ से उन्हें शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बता दें कि अनंत और राधिका ने 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अपना पहला प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट किया था। इसके बाद 29 मई से 2 जून तक इटली व फ्रांस में क्रूज पर उनका सैकंड प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ।

फिर 12 से 14 जुलाई तक मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की। कंगना ने एक भी फंक्शन अटैंड नहीं किया। कंगना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी मचअवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद बनने के बाद कंगना की यह पहली फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री