न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने जिम जाने वाले सेलेब्स पर कसा तंज, तापसी और स्वरा को इसलिए बताया था ‘B ग्रेड एक्ट्रेस’

कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘तेजस’ में नजर आएंगी। ‘तेजस’ में कंगना एक एयर फोर्स पायलट के रोल में हैं। इसके लिए कंगना ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Oct 2023 10:54:38

कंगना रनौत ने जिम जाने वाले सेलेब्स पर कसा तंज, तापसी और स्वरा को इसलिए बताया था ‘B ग्रेड एक्ट्रेस’

कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘तेजस’ में नजर आएंगी। ‘तेजस’ में कंगना एक एयर फोर्स पायलट के रोल में हैं। इसके लिए कंगना ने 4 महीने की स्पेशल ट्रेनिंग ली है। फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी। बता दें कि कंगना अपनी एक्टिंग के साथ ही बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। कंगना अक्सर बॉलीवुड और फिल्म स्टार्स के बारे में टिप्पणी करती रहती हैं। कंगना ने एक बार फिर कुछ सेलेब्स पर निशाना साधा है।

कंगना के निशाने पर वे एक्टर हैं, जो अक्सर जिम के बाहर दिखते हैं। कंगना ने टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ में कहा कि वो क्यों हमेशा सबसे पहले जिम के बाहर नजर आते हैं.. न कि अपने किरदारों की तैयारी? मुझे नहीं पता कि जिम में करते ही क्या हैं? मुझे कभी कोई ऐसा रोल नहीं मिला... यहां तक कि ‘तेजस गिल’ भी नहीं। जहां कॉम्बेट ट्रेनिंग की जरूरत थी। मैंने कभी जिम वर्कआउट का सहारा नहीं लिया। यह एक अलग तरह की ट्रेनिंग थी। ये बहुत अजीब है कि आखिर कैसे हर रोल के लिए एक्टर्स जिम के भरोसे रहते हैं। हमारे एक्टर्स और एक्ट्रेसेस काफी सेल्फ ऑबसेस्ड हो गए हैं।

वो दिन आईना देखते हुए बिताते हैं और कहीं न कहीं भूल जाते हैं कि वो मॉडल या फिर पॉप स्टार्स नहीं हैं। कई सेलेब्स पर वेस्टर्न कल्चर भारी पड़ गया है और बतौर एक्टर उनकी नजर खो गई है। ऐसा लगता है कि वे एक अभिनेता होने के वास्तविक सार को नजरअंदाज करते हैं और शारीरिक दिखावे पर ज्यादा ध्यान देते हैं। एक ऐसी सोच जहां महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने द्वारा निभाए जाने वाले किरदारों की बारीकियों की परवाह किए बिना टिप-टॉप दिखें।

kangana ranaut,taapsee pannu,swara bhaskar,actress kangana ranaut,tejas movie,kangana gym,chandramukhi 2,tanu weds manu

कंगना रनौत ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर के बारे में सवाल पर दिया यह जवाब

कंगना ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को 'B ग्रेड एक्ट्रेस' बताया था। कंगना ने अब बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था। कंगना से जब पूछा गया कि तापसी और स्वरा में से कौन बढ़िया एक्ट्रेस हैं, तो वह पहले तो हंसीं और फिर बोलीं कि दोनों ही अच्छी हैं। यह पूछे जाने पर कि आपने दोनों को पहले 'B ग्रेड एक्ट्रेस' बताया था, तो वह बोलीं, “तापसी ने कहा था कि कंगना को डबल फिल्टर की जरूरत है, जबकि वो 2012 से स्ट्रगल कर रही थीं, और 2016 में उन्हें पहली बार सफलता मिली।

उस वक्त उन्होंने मेरे लिए फिल्टर वाली बात कही थी। उस वक्त मेरी बहन ने जवाब दिया था कि ये जो एक्ट्रेसेस हैं, जो कंगना की कॉपी करती हैं। जो फिल्में कंगना ने छोड़ी होती हैं, वो करती हैं। सब जानते हैं कि वो फिल्में जो बाद में तापसी ने कीं वो मुझे ऑफर हुई थीं। मैं खुश हूं कि उन्हें सफलता मिली।

स्वरा को लेकर कंगना ने कहा, “वो 'तनु वेड्स मनु' में मेरे साथ थीं। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। फिर अचानक से उन्हें मुझसे कोई प्रॉब्लम हो गई। जो ज्यादा लिबरल और टॉलरेंट हो जाते हैं, वो बाकी किसी के व्यूज पसंद नहीं करते। स्वरा के साथ भी यही हो गया।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार