न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने PM नरेंद्र मोदी की फोटो पोस्ट कर की तारीफ, निक ने दिखाई बेटी मालती के बर्थडे की झलक

एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी न किसी बात को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। कंगना एक्टिंग के साथ देश की राजनीति में भी काफी दिलचस्पी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 2:03:54

2 News : कंगना ने PM नरेंद्र मोदी की फोटो पोस्ट कर की तारीफ, निक ने दिखाई बेटी मालती के बर्थडे की झलक

एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी न किसी बात को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। कंगना एक्टिंग के साथ देश की राजनीति में भी काफी दिलचस्पी रखती हैं और अक्सर कमेंट करती नजर आती हैं। कंगना कई मौकों पर भाजपा सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुकी हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जाती हैं कि वह जल्द ही लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। कंगना ने अब एक बार फिर पीएम मोदी की लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए उनकी तारीफ में कसीदे गढ़े हैं।

कंगना ने जो फोटो शेयर की है वह मंगलवार (16 जनवरी) की है। मोदी आंध्रप्रदेश के लेपाक्षी में वीरभद्रा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। कंगना ने लिखा, “हम सभी जानते हैं कि मोदीजी हममें से एक हैं। ऐसा क्या है जो उन्हें इतना असाधारण बनाता है...मेरा मानना है कि उनके इरादे, भावना, इमोशंस और एक्शन। आज की यह तस्वीर देखो, उनकी आंखें देखो, सिर्फ एक लुक है...लेकिन यह तेज तलवार से भी ज्यादा तेज और चमकदार है।”

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। हाल ही में उन्होंने डबिंग सेशन की झलक दिखाई थी। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाख नायर, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत सतीश कौशिक अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। कंगना की पिछले साल आई दोनों दोनों फिल्में ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ फ्लॉप रही थी।

प्रियंका-निक ने बीच साइड रिसॉर्ट में सेलिब्रेट किया मालती का दूसरा जन्मदिन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। प्रियंका ने हाल में ही अपनी बेटी मालती मैरी का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, लेकिन अब प्रियंका के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने इसकी तस्वीरें फैंस संग साझा की हैं। इनमें मालती काफी क्यूट लग रही हैं। साथ ही प्रियंका और निक की कूल केमिस्ट्री दिख रही है। मालती के जन्मदिन का जश्न एक बीच साइड रिसॉर्ट में मनाया गया।

इस सेलिब्रेशन में जोनस ब्रदर्स और नजदीकी दोस्त शामिल हुए। निक ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर कैप्शन में लिखा, “हमारी नन्हीं परी अब 2 साल की हो गई है।” तस्वीरों में सभी लोग रंग-बिरंगे कपड़ों में हैं। एक कार्टून थीम पार्टी थी। इस दौरान निक के मालती के साथ क्यूट मोमेंट्स देखने को मिले।

प्रियंका इन तस्वीरों में कम ही दिखीं, लेकिन एक फोटो में वो पति को गले लगाती नजर आईं। प्रियंका पिछली बार 'सिटाडेल' वेबसीरीज में नजर आईं, जहां उनके काम की खूब तारीफें हुईं। प्रियंका जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आ सकती हैं। इसमें प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम