न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन हसीनाओं के साथ कंगना ने भी किया यह ट्रेंड फॉलो, मैरिज एनिवर्सरी पर जेनेलिया ने शेयर की यह रील

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त ट्रेंड चल रहा है। इसके तहत सब अपनी 21 साल की उम्र वाली फोटो शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Feb 2024 7:37:08

2 News : इन हसीनाओं के साथ कंगना ने भी किया यह ट्रेंड फॉलो, मैरिज एनिवर्सरी पर जेनेलिया ने शेयर की यह रील

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त ट्रेंड चल रहा है। इसके तहत सब अपनी 21 साल की उम्र वाली फोटो शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड में बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल हो गई हैं। कई हसीनाओं ने अपनी 21 साल की फोटो शेयर की है। काजोल, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान और रवीना टंडन के बाद अब कंगना रनौत ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया है। उन्होंने 21 साल की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और बताया कि वे खुद पर कितना प्राउड फील करती हैं।

कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और कैप्शन लिखा, 'कैचिंग अप विद द ट्रेंड-मी एट 21.” इसके बाद कंगना ने एक और फोटो शेयर की और कैप्शन लिखा, “बेबी फेट फेस।” वहीं एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मुझे अपने आप पर बहुत प्राउड है कि मैं 21 साल में ही एक फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट थी, फैमिली को सपोर्ट करती थी और नेशनल अवार्ड विनर थी वहीं नए सपने भी देख रही थीं।”

बता दें कि कंगना अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाओं को अंजाम दे चुकी हैं। वह अपने बिंदास अंदाज और बेबाक बयानों के कारण भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके नए बॉयफ्रेंड को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। कंगना की पिछले साल दो फिल्में ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस” रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर बैठ गई। अब कंगना की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं। इसमें कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

जेनेलिया ने पति रितेश देशमुख के लिए लिखी ये प्यारी बातें

एक्टर रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख आज शनिवार (3 फरवरी) को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। दोनों साथ में अच्छी केमिस्ट्री शेयर करते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करते हैं। आज अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर भी जेनेलिया ने रितेश के साथ एक खास रील शेयर की है। इसके साथ ही जेनेलिया ने कैप्शन में एक खास नोट भी अपलोड किया है।

जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरी प्यारे नवरा, यह रील बिल्कुल हम जैसी है, मैं-लगातार तुमसे कुछ चाह रही हूं, तुम-बिल्कुल इसके विपरीत कर रहे हो, मैं-पूरी तरह से परेशान हूं, तुम-हो गई है। पता नहीं क्या गलत हुआ, ही ही ही। लेकिन मुझे लगता है कि यह प्यार है-हमेशा एक साथ रहना, हमेशा कुछ खास बनाना, कभी हार न मानना और हमेशा एक-दूसरे के साथ बने रहना, आई लव यू रितेश देशमुख, हैप्पी एनिवर्सरी लव।”

जेनेलिया कई बार इस बात का खुलासा कर चुकीं हैं कि उन्होंने शादी से पहले 10 साल तक रितेश को डेट किया था और इस बात की खबर किसी को नहीं लगी। शादी 2012 में हुई थी। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं। बता दें कि जेनेलिया और रितेश दोनों ने एक मराठी फिल्म ‘वेड’ में साथ काम किया है। डायरेक्टर के तौर पर यह रितेश की पहली फिल्म थी। दोनों ने बॉलीवुड में साल 2003 की फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के साथ डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम