न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की नई रिलीज डेट घोषित, राजकुमार-श्रद्धा की ‘स्त्री 2’ का टीजर आया सामने

एक्ट्रेस कंगना रनौत का राजनीति में शानदार आगाज। कंगना ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल करने में सफल रहीं। कंगना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 1:24:16

2 News : कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की नई रिलीज डेट घोषित, राजकुमार-श्रद्धा की ‘स्त्री 2’ का टीजर आया सामने

एक्ट्रेस कंगना रनौत का राजनीति में शानदार आगाज। कंगना ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल करने में सफल रहीं। कंगना ने भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीत दर्ज की। इस बीच कंगना के उन फैंस के लिए खुशखबरी है, जो उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। कंगना की मच अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' को नई रिलीज डेट मिल गई है। आज मंगलवार (25 जून) को देश में लगे इमरजेंसी के 49 साल पूरे होने पर उनकी इसी मुद्दे पर बनी फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी गई।

‘इमरजेंसी’ अब 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मणिकर्णिका फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर कर यह ऐलान किया। पोस्टर में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं। इसे पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत। 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में कंगना रनौत की इमरजेंसी दस्तक देगी। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरण की गाथा।”

उल्लेखनीय है कि ‘इमरजेंसी’ को पहले पिछले साल 24 नवंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन इसे 7 महीने आगे खिसका दिया गया। फिर फिल्म को इसी साल 14 जून को थिएटर्स में लाना था। तब चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज टल गई। फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नय्यर और दिवंगत सतीश कौशिक नजर आएंगे। कंगना की पिछले साल आई दोनों फिल्में ‘तेजस’ और ‘चंद्रमुखी 2’ फ्लॉप रही थी। अब उन्हें इमरजेंसी से काफी उम्मीदें हैं।

हॉरर-कॉमेडी ड्रामा ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में 15 अगस्त को होगी रिलीज

एक्टर राजकुमार राव के लिए यह साल काफी बिजी है। पिछले दिनों उनकी दो फिल्में ‘श्रीकांत’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ रिलीज हुई थीं। इसमें से ‘श्रीकांत’ को दर्शकों ने ज्यादा प्यार दिया और राजकुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। अब राजकुमार की एक और फिल्म जल्द ही आने वाली है। यहां हम बात कर रहे हैं ‘स्त्री 2’ की। इस हॉरर-कॉमेडी मूवी में राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी है।

आज मंगलवार (25 जून) को लंबे इंतजार के बाद फिल्म का पहला टीजर आउट हो गया है। इसे पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन अब इंटनेट पर जारी कर दिया गया है। 'स्त्री 2' को अमर कौशिक ने डायरेक्ट और दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। टीजर में राजकुमार, श्रद्धा, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी सबको हंसाते और डराते देखे जा सकते हैं। कैप्शन में लिखा है, “इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक! लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस को 15 अगस्त को लौट रही है!”

टीजर की शुरुआत राजकुमार और अन्य लोगों से होती है, जो स्त्री की मूर्ति पर दूध चढ़ा रहे हैं। गांव में अफरा-तफरी मच जाती है, क्योंकि वे बार-बार कहते हैं 'स्त्री वापस आ गई'। ‘स्त्री’ के किरदार में श्रद्धा की झलक दिख रही है। टीजर में तमन्ना भाटिया भी हैं। बता दें कि 'स्त्री' 2018 में रिलीज हुई थी। इसने धुआंधार कमाई की थी। नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग 'कमरिया' खूब चला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क