न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना को अखरी ओलंपिक के बॉक्सिंग मैच में यह बात, ‘VD 12’ से सामने आया विजय का खतरनाक लुक

इस समय हर ओर पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 छाए हुए हैं। आम आदमी हो या फिर सेलेब्रिटी अधिकतर लोग चार साल में होने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 8:02:12

2 News : कंगना को अखरी ओलंपिक के बॉक्सिंग मैच में यह बात, ‘VD 12’ से सामने आया विजय का खतरनाक लुक

इस समय हर ओर पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 छाए हुए हैं। आम आदमी हो या फिर सेलेब्रिटी अधिकतर लोग चार साल में होने वाले इस खेलों के महाकुंभ को फॉलो कर रहे हैं। ओलंपिक से जुड़ी ढेरों बातें सामने आ रही हैं। इस बीच महिला मुक्केबाजी का एक मुकाबला खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्शन दी है। दरअसल अल्जीरिया की 25 वर्षीय मुक्केबाज इमान खलीफ ने अपने पहले मैच में इटली की एंजेला कैरिनी को मात दी। खलीफ ने सिर्फ 46 सैकंड में मैच खत्म कर दिया। खलीफ के दो जोरदार पंच के चलते कैरिनी ने हार मान ली। एंजेला की नाक की हड्डी टूट गई।

बता दें कि खलीफ ने लिंग परिवर्तन कराया है। वह पहले पुरुष थीं। इस पूरे विवाद पर कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि इस लड़की को 7 फुट लंबे, प्राकृतिक तरह से पुरुष के रूप में पैदा हुए व्यक्ति का मुकाबला करना पड़ा। इस आदमी के सभी शरीर के अंग प्राकृतिक हैं। यह आदमी की तरह दिखता है और बर्ताव भी आदमी की तरह करता है। इसने बॉक्सिंग रिंग में ऐसे पीटा जैसे किसी महिला के साथ शारीरिक शोषण के दौरान पुरुष महिलाओं को पीटता है। लेकिन इस आदमी को महिला की तरह पहचाना जाता है, अब आप अंदाजा लगाइए कि महिला बॉक्सिंग मैच में कौन जीता। वोक कल्चर सबसे अनुचित और अन्यायपूर्ण प्रथा है।

इसके खिलाफ आवाज उठाइए, इससे पहले कि आपकी बच्ची की नौकरी या पदक उससे छीन लिया जाए। एक अन्य पोस्ट में कंगना ने LGBTQ समुदाय के भीतर रिश्तों पर अपने विचार व्यक्त किए। कंगना ने लिखा मूल रूप से एक वोक रिलेशनशिप (समलैंगिक संबंध) रखने में सक्षम होने के लिए एक साथी को महिला की भूमिका निभानी चाहिए और दूसरे को पुरुष की भूमिका निभानी चाहिए। ईमानदारी से मुझे समलैंगिक पसंद हैं, मेरे कुछ सबसे करीबी दोस्त समलैंगिक हैं और वे बेहद प्रतिभाशाली और असाधारण रूप से प्रतिभाशाली हैं।

इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें स्वीकृति के लिए किसी की नकल करने की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि कंगना अपने मुखर स्वभाव के लिए जानी जाती हैं और हर बात पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। कंगना ने पिछले दिनों पहली बार भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,paris olympic,boxing match,algeria,vijay devarakonda,actor vijay devarakonda,vd 12 movie,rashmika mandanna

‘VD 12’ में विजय देवरकोंडा के लुक पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका ने दी रिएक्शन

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा का उनकी अपकमिंग फिल्म 'VD 12' से मच अवेटेड लुक सामने आ गया है। आज शुक्रवार (2 अगस्त) को रिलीज हुए पोस्टर में विजय खतरनाक दिख रहे हैं। फैंस विजय के इस लुक को पसंद कर रहे हैं। पोस्टर में विजय खून से लथपथ दिख रहे हैं। उनकी बज-कट हेयरस्टाइल की पहली झलक उत्सुकता पैदा करने वाली है। वे छोटे बाल और दाढ़ी में हैं। उन्हें काफी चोट लगी हुई है और वे बारिश में भीगते हुए चिल्ला रहे हैं।

विजय ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उसकी किस्मत उसका इंतजार कर रही है। गलतियां, खून-खराबा, सवाल, पुनर्जन्म 28 मार्च, 2025।” फिल्म 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इस पोस्टर पर रिएक्ट किया है। उन्होंने आग और हाथ वाली इमोजी शेयर कर लिखा ‘पागलपन’। विजय और रश्मिका को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं।

कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में विजय पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। विजय की पिछली फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ थी जिसमें मृणाल ठाकुर उनके साथ लीड रोल में थीं। इससे पहले वे सामंथा रुथ प्रभु के साथ ‘कुशी’ में नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री