न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंडी से चुनाव लड़ रहीं कंगना रनौत ने खरीदी नई मर्सिडीज मेबैश, बीफ खाने के आरोप पर सोशल मीडिया पर दी सफाई

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। कंगना ने अब राजनीति में भी कदम रख दिया है। वह लोकसभा चुनाव में अपने गृह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 1:17:05

मंडी से चुनाव लड़ रहीं कंगना रनौत ने खरीदी नई मर्सिडीज मेबैश, बीफ खाने के आरोप पर सोशल मीडिया पर दी सफाई

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। कंगना ने अब राजनीति में भी कदम रख दिया है। वह लोकसभा चुनाव में अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। इन दिनों वह जोर-शोर से प्रचार में बिजी हैं। इस बीच, कंगना ने एक लग्जरियस कार खरीदी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इस कार में घूमती स्पॉट हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना ने मर्सिडीज मेबैश कार खरीदी है।

रविवार (7 अप्रैल) को उन्हें मुंबई में इस कार के साथ देखा गया। इस दौरान वह सैलून के बाहर नजर आईं। पैपराजी ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें कंगना लूज वाइट आउटफिट पहने थी और सैलून से बाहर निकलकर मर्सिडीज में जाकर बैठ जाती हैं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर किया जिसके कई वीडियो और फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कंगना अपने नो-मेकअप लुक और नई हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। बताया जा रहा है कि कार की कीमत 2 करोड़ 43 लाख रुपए है। कई बड़े फिल्मी सितारों की तरह कंगना भी लग्जरी कारों की शौकीन हैं। उनके पास पहले से ही कई महंगी कारें मर्सिडीज मेबैश एस680, BMW 7-सीरीज 730LD, मर्सिडीज GLE 350D SUV और ऑडी Q3 हैं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,mercedes maybach,kangana mercedes maybach,kangana beef,mandi,lok sabha election,kangana bjp

छवि खराब करने के लिए काम नहीं करेगी ऐसी रणनीति : कंगना

हाल ही महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया था कि कंगना बीफ और रेड मीट खाती हैं। कंगना ने अब बीफ को लेकर बढ़ रहे विवाद पर सफाई दी है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज और ट्विटर (एक्स) पर लिखा, “मैं बीफ या किसी भी तरह का कोई भी रेड मीट का सेवन नहीं करती हूं। यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से बिना किसी सबूत के अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली के बारे में बात करती आई हूं। मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसी रणनीति काम नहीं करेगी...मेरी जनता मुझे अच्छे से जानती हैं और वे जानते हैं कि मैं एक हिंदू हूं और ऐसी कोई भी झूठी खबर या अफवाह उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकती, जय श्री राम।”

गौरतलब है कि वडेट्टीवार ने आरोप लगाया था कि कंगना ने पिछले दिनों कहा था कि वो बीफ खाती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक वडेट्टीवार ने कहा कि बीजेपी ने उस कंगना को टिकट दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें बीफ पंसद है और वो खाती हैं। कंगना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' 14 जून को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष