न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्रांत को ‘कॉकरोच’ बता चुकीं कंगना ने अब की उनकी फिल्म की तारीफ, ‘अनुपमा’ से हुई इस एक्टर की विदाई

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, चाहे वो किसी को पसंद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Dec 2024 12:59:34

2 News : विक्रांत को ‘कॉकरोच’ बता चुकीं कंगना ने अब की उनकी फिल्म की तारीफ, ‘अनुपमा’ से हुई इस एक्टर की विदाई

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, चाहे वो किसी को पसंद आए या नहीं। कंगना अब राजनीति में भी आ चुकी हैं। कंगना ने इस साल हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था और अब वह सांसद की भूमिका निभा रही हैं। इस बीच कंगना ने सोमवार (2 दिसंबर) को विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का मजा लिया। दिल्ली के संसद पुस्तकालय भवन के बालयोगी सभागार में फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई मंत्री और सांसद भी मौजूद थे। स्क्रीनिंग के बाद कंगना ने कहा कि यह देखने लायक एक बहुत ही जरूरी फिल्म है और यह एक गंभीर विषय पर आधारित है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है। यह हमारे देश का इतिहास है और पिछली सरकार ने लोगों से तथ्य छिपाए थे। फिल्म दिखाती है कि कैसे लोगों ने उस समय ऐसी गंभीर स्थिति में राजनीति की थी। वैसे बता दें कि कंगना पूर्व में विक्रांत पर निशाना साध चुकी हैं।

दरअसल 3 साल पहले की बात है जब एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। तब विक्रांत ने मजाकिया अंदाज में यामी की टांग खींचते हुए कहा था, “राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र।” यह बात कंगना को पसंद नहीं आई, जो यामी की जैसे ही हिमाचल से हैं। उन्होंने विक्रांत के कमेंट का जवाब दिया और उन्हें 'कॉकरोच' बताया। कंगना ने लिखा था, “कहां से निकला ये कॉकरोच। लाओ मेरी चप्पल।”

बहरहाल 'द साबरमती रिपोर्ट' की बात करें तो यह 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में इसकी काफी आलोचना हुई और लोगों ने इसे 'प्रचार' का टैग भी दिया। हालांकि फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए बढ़िया कमाई कर चुकी है। फिल्म गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है।

27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस अयोध्या से अहमदाबाद जा रही थी, जिसमें ज्यादातर हिंदू तीर्थयात्री सवार थे। इस ट्रेन के एक कोच में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी और इस घटना में 59 लोगों की जान चली गई। इसके चलते पूरे गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे। इस घटना और दंगों को हिंदी और अंग्रेजी मीडिया ने कैसे दिखाया, फिल्म इसी को दिखाती है।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,vikrant massey,the sabarmati report,the sabarmati report screening

‘अनुपमा’ में ‘अनुज’ का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने बताया कारण

‘अनुपमा’ सीरियल लंबे समय से टीवी की दुनिया में छाया हुआ है। हालांकि पिछले कुछ समय से इसके कुछ कलाकार शो छोड़ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद लोकप्रियता पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। यह अधिकतर समय टीआरपी में नं.1 बना हुआ है। इस बीच, शो में महत्वपूर्ण किरदार ‘अनुज’ को लेकर बड़ी अपडेट है। ‘अनुज’ का रोल करने वाले एक्टर गौरव खन्ना ने बताया है कि ‘अनुज’ का चैप्टर खत्म हो चुका है।

बता दें कि ‘अनुपमा’ में 15 साल का लीप आया है। इसके बाद कई किरदार जा चुके हैं। गौरव ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि लोग लगातार मेरी वापसी पर सवाल कर रहे हैं। मेरे किरदार की एंट्री की क्या संभावना है, इस पर प्रोड्यूसर राजन शाही ने डिसकस किया था। हमने दो महीने इंतजार भी किया। हालांकि स्टोरीलाइन को आगे बढ़ना था और इससे ज्यादा इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है। उन्हें भी लगा कि मेरे लिए कुछ और बड़ा खोजने का वक्त है।

तो फिलहाल अनुज का चैप्टर बंद होता है, लेकिन मैं इसे फुलस्टॉप नहीं बल्कि कॉमा की तरह देखता हूं। अगर स्टोरी की मांग हुई और मेरा शेड्यूल इजाजत देता है तो मुझे वापसी करके खुशी होगी। अनुज वैसे भी 3 महीने के कैमियो के तौर पर प्लान किया गया था। लेकिन यह मेरे करिअर का जरूरी हिस्सा बन गया और तीन साल चल गया। इस तरह का प्यार बिरले ही मिलता है और इसके लिए मैं अपने फैंस का शुक्रगुजार हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री