न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना ने ऐश्वर्या की खूबसूरती की यूं की तारीफ, परिणीति और राघव इस दिन लेंगे सात फेरे

एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार मीडिया का ध्यान खींचने में सफल रहती हैं। वे आए दिन कोई न कोई बयान देकर या फिर सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Aug 2023 1:33:29

कंगना ने ऐश्वर्या की खूबसूरती की यूं की तारीफ, परिणीति और राघव इस दिन लेंगे सात फेरे

एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार मीडिया का ध्यान खींचने में सफल रहती हैं। वे आए दिन कोई न कोई बयान देकर या फिर सोशल मीडिया एक्टिविटीज के चलते आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अब कंगना ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तारीफों के पुल बांध दिए। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महिलाओं की खूबसूरती पर बात की और ऐश्वर्या की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ का एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें ऐश्वर्या के साथ तृषा कृष्णन भी दिखाई दे रही हैं। क्लिप में नंदनी (ऐश्वर्या) और कुंदवई (तृषा) बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा- "बॉलीवुड के गीतकारों ने 16 साल की बाली उमरिया (युवा) के बारे में काफी कुछ लिखा है, लेकिन 40 या 50 की उम्र वाली महिला में सेंसुअलिटी, सेक्सुअलिटी और सिडक्शन का इस्तेमाल करने में असफल रहे, क्योंकि वह न केवल सुंदर हैं बल्कि स्मार्ट और अनुभवी भी हैं। ये एक शानदार कॉम्बिनेशन है। दो फुल मून।"

उल्लेखनीय है कि पोन्नियिन सेल्वन के दोनों पार्ट काफी सफल रहे। हाल ही में कंगना ने जॉन अब्राहम की भी जमकर तारीफ की थी। कंगना की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह ‘तेजस’, ‘इमरजेंसी’ और ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आएंगी। ये तीनों इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

kangana ranaut,aishwarya rai,parineeti chopra,rahgav chadha,ponniyan selvan movie,parineeti raghav marriage

राजस्थान के उदयपुर में शादी कर सकते हैं परिणीति-राघव

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा की मई में सगाई हुई थी। अब उनकी शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मैरिज डेट सामने आ गई है। दोनों 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि अभी तक वेडिंग डेट को लेकर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार शादी के करीब एक सप्ताह पहले से सभी रस्में शुरू हो जाएंगी। शादी भव्य तरीके से होगी। शादी में दोनों के परिवार वालों और खास दोस्तों के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत तक के लोग शामिल हो सकते हैं। वे राजस्थान में शादी कर सकते हैं, जो इन दोनों सेलेब्रिटीज की शादी का हॉट डेस्टिनेशन बना हुआ है।

दोनों ने कुछ समय पहले ही उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली थी। उनका रिसेप्शन गुड़गांव में होगा। उल्लेखनीय है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने करीब दो साल पहले राजस्थान के सवाई माधोपुर और सिद्धार्थ मल्होत्रा व कियारा आडवाणी ने इसी साल जैसलमेर में शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता