न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने अनाउंस की ‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज डेट, अक्षय ने शेयर किया BMCM का पोस्टर और...

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कंगना सोमवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में मौजूद थीं। कंगना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 12:18:48

2 News : कंगना ने अनाउंस की ‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज डेट, अक्षय ने शेयर किया BMCM का पोस्टर और...

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कंगना सोमवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में मौजूद थीं। कंगना लंबे समय से अपनी आने वाली मचअवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें कंगना पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। वह फिल्म की डायरेक्टर भी हैं। आज मंगलवार (23 जनवरी) को कंगना ने 'इमरजेंसी' का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें वह बिल्कुल इंदिरा जैसी लग रही हैं।

इसके साथ कंगना ने 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। 'इमरजेंसी' 14 जून को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है। कंगना ने 'इमरजेंसी' का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “भारत के सबसे काले समय के पीछे की कहानी को उजागर करें। 14 जून को आपातकाल की घोषणा। सबसे खूंखार और उग्र प्रधानमंत्री इंदिरा के सिनेमाघरों में गरजने से इतिहास जीवंत हो उठा।”

फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और सतीश कौशिक भी हैं। बता दें कि यह फिल्म पहले पिछले साल ही 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कंगना की बैक टू बैक दो फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ की रिलीज के कारण इसे आगे खिसका दिया गया था। ये दोनों ही फिल्में कंगना और उनके फैंस के लिए निराशाजनक रहीं।

कल रिलीज होगा अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म का टीजर

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (BMCM) को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। दोनों इस फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के चलते वे सोमवार को अयोध्या भी नहीं जा पाए और एक वीडियो शेयर कर राम मंदिर के लिए फैंस को शुभकामनाएं दीं। अब आज मंगलवार (23 जनवरी) को अक्षय ने मूवी का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसके टीजर के बारे में भी अपडेट दिया।

फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब दुनिया को बचाने की बात आती है, तेरे पीछे तेरा यार खड़ा है! #BadeMiyanChoteMiyan टीजर कल आएगा। #BadeMiyanChoteMiyanOnEid2024.” उन्होंने पोस्ट के साथ जो पोस्टर शेयर किया है, उस पर टैगलाइन लिखी है, “जब दुनिया खत्म हो रही है.. हमारे हीरोज उठ खड़े होंगे।”

फिल्म को डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने 350 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया है। मेकर्स ने फिल्म के एक्शन सींस पर जमकर काम किया है। इसमें साउथ इंडियन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने खूंखार आदमी का रोल प्ले किया है। फिल्म में तीन एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और आलिया एफ लीड रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम