न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पूनम पांडे के निधन पर कंगना रनौत सहित इन सितारों ने जताया शोक, हैरान हैं संभावना और राखी, कही ये बातें

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर ने शुक्रवार को पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को हिलाकर रख दिया। हर कोई पूनम के अचानक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Feb 2024 6:40:02

पूनम पांडे के निधन पर कंगना रनौत सहित इन सितारों ने जताया शोक, हैरान हैं संभावना और राखी, कही ये बातें

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर ने शुक्रवार को पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को हिलाकर रख दिया। हर कोई पूनम के अचानक इस दुनिया से विदाई लेने से हैरान है। बता दें कि पूनम के मैनेजर ने पुष्टि की कि गुरुवार (1 फरवरी) को सर्वाइकल कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। साल 2020 में एक्ट्रेस कंगना रनौत पहली बार छोटे पर्दे पर रियलिटी शो 'लॉकअप' लेकर आईं, जिसमें पूनम ने भी हिस्सा लिया था।

ये पूनम के करिअर का पहला रियलिटी शो भी था। कंगना ने पूनम के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, “यह बहुत दुखद है, एक युवा महिला को कैंसर से खोना एक आपदा है। शांति।" एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट एक्ट्रेस संभावना सेठ ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि ओह माई गॉड, मैं उसे जानती थी। हमने एक साथ ‘खतरों के खिलाड़ी’ किया था। मैं उसे पिछले साल ही मिली थी। हम कभी-कभी किसी इवेंट और किसी पार्टी में मिला करते थे। लेकिन उसने कभी इस बात का जिक्र तक नहीं किया कि वो ऐसी किसी बीमारी से जूझ रही है। ये बहुत ही हैरान करने वाली खबर है। मैं तो इसे हजम ही नहीं कर पा रही हूं।

हाल ही बिग बॉस 17 का खिताब जीतने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी सदमे में हैं। मुनव्वर ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “चौंका देने वाला! समाचार पर कार्रवाई नहीं कर सकता, पूनम बहुत अच्छी इंसान थीं। उदास, RIP.'' ‘लॉकअप’ शो में एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट एक्टर करण कुंद्रा भी गेस्ट और होस्ट के तौर पर नजर आए थे। उन्होंने भी ट्विट करते हुए लिखा, “विश्वास नहीं हो रहा कि हमने पूनम को खो दिया है! मैं बहुत लंबे समय तक सदमे और अविश्वास में था। बहुत जल्दी चली गई ओम शांति। मुझे आशा है कि उनका परिवार और प्रियजन ठीक होंगे।”

poonam pandey,actress poonam pandey,poonam pandey death,kangana ranaut,sambhavna seth,rakhi sawant

पूनम के पूर्व पति से मौत का सही कारण जानना चाहती हैं राखी सावंत

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस से पूनम पांडे की मृत्यु पर बात की है। राखी ने कहा कि पूनम को लेकर जो खबर आ रही है वो सच है क्या? मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है। मैं कहूंगी दोस्तों जिंदगी में किसी तरह का स्ट्रैस मत लो। पूनम केवल 32 साल की थी। उसने शादी की और उसके बाद तलाक ले लिया। मुझे उसकी जिंदगी के बारे में सब पता था। वो अकेले ही रहना चाहती थी। उसके सपने बड़े थे।

अवॉर्ड्स जीतना, बड़े-बड़े फैशन शो में हिस्सा लेना उसके शौक थे। मुझे तो अब भी नहीं लग रहा है कि ये सच है। मैं उसके पूर्व पति को कॉल करूंगी और जानने की कोशिश करूंगी कि उसकी मौत सर्वाइकल कैंसर से ही हुई है या फिर बात कुछ और है। उसकी डेथ पर सस्पेंस बना हुआ है और मैं तो अब तक शॉक्ड हूं। वो किसी से लड़ाइयां भी नहीं करती थी। मैं प्रार्थना कर रही हूं कि ये न्यूज गलत निकले। मैं उसके लिए दुआएं मांग रही हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका