न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इनके साथ नाम जोड़ने पर कंगना हुईं खफा, ‘अनीता भाभी’ ने बताया शाहरुख के साथ काम का अनुभव

फैंस एक्ट्रेस कंगना रनौत के दुल्हन बनने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में वे उनकी डेटिंग को लेकर लगातार कयास लगाते रहते हैं। कंगना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 12:23:52

2 News : इनके साथ नाम जोड़ने पर कंगना हुईं खफा, ‘अनीता भाभी’ ने बताया शाहरुख के साथ काम का अनुभव

फैंस एक्ट्रेस कंगना रनौत के दुल्हन बनने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में वे उनकी डेटिंग को लेकर लगातार कयास लगाते रहते हैं। कंगना दो दिन पहले 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या गई थीं। उन्होंने वहां की कई पोस्ट शेयर की हैं। इस बीच ‘ईज माय ट्रिप’ के फाउंडर निशांत पिट्टी के साथ कंगना की तस्वीर वायरल हो गई। लोगों के मन में एक बार फिर से उमंग जग गई और वे कंगना और निशांत को जोड़ी के रूप में देखने लगे।

हालांकि यह भी एक अफवाह ही है क्योंकि कंगना ने इसका खंडन कर दिया है। कंगना ने डेटिंग की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा, “मीडिया से मेरा विनम्र निवेदन है कि गलत जानकारी न फैलाएं। निशांत पिट्टीजी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं। प्लीज सही समय का इंतजार करें और हमें शर्मिंदा न करें। किसी युवा लड़की का नाम हर दिन नए पुरुष के साथ जोड़ना ठीक नहीं, सिर्फ इसलिए कि दोनों ने साथ में फोटो खिंचवा ली।”

हाल ही कंगना का नाम एक सैलून ओनर के साथ जोड़ा गया था। कंगना ने इन खबरों का भी खंडन किया था। दरअसल वह सैलून के बाहर हेयर स्टाइलिस्ट का हाथ पकड़े दिखी थीं। इसके बाद कंगना की जोड़ी मिस्ट्रीमैन के साथ बना दी गई थी। कंगना के काम पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है, जिसमें वह दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती दिखेंगी।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,nishant pitti,kangana nishant,kangana ayodhya,saumya tandon,shahrukh khan,bhabhiji ghar per hain

फ्लॉप रहा था एक्ट्रेस सौम्या टंडन और शाहरुख खान का रियलिटी शो

एक्ट्रेस सौम्या टंडन टीवी के मशहूर कॉमेडी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में काम कर चुकी हैं। सौम्या ने ‘अनीता भाभी’ और ‘गौरी मेम’ के रूप में दर्शकों का दिल जीता। उन्हें शो छोड़े लंबा समय हो चुका है, लेकिन फैंस उन्हें आज भी मिस करते हैं। सौम्या करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' में भी थीं। सौम्या एक प्रेजेंटेटर और होस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई शो होस्ट किए हैं, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ किया गया रियलिटी शो 'जोर का झटका : टोटल वाइपआउट' भी शुमार है।

सौम्या ने डिजिटल कमेंट्री से इस बारे में बात करते हुए कहा कि जब मुझे ये मालूम हुआ कि मैं शाहरुख के साथ शो होस्ट करने वाली हूं तो मुझे लगा कि मेरी लाइफ ही बन गई। दुख की बात ये रही कि वह शो एकदम नहीं चला। यह शो मेरे करिअर का सबसे बड़ा फ्लॉप शो था जिस पर मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था। शो के चलते मैंने शाहरुख के साथ काफी समय बिताया।

मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वे बहुत तेज दिमाग के और चतुर भी हैं। वे सिर्फ एक शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि बहुत ही समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति भी हैं। इस शो को करने से पहले मैं उनकी बहुत बड़ी फैन नहीं थी लेकिन जब मैं उनसे मिली तो मेरा नजरिया उनके लिए बदल गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम