न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कमल हासन की ‘इंडियन 2’ का टीजर देखें, शिल्पा ने ‘यूटी 69’ की रिलीज पर ऐसे की राज कुंद्रा की तारीफ

कमल हासन (68) साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार हैं। अपनी जबरदस्त अभिनय क्षमता के चलते उन्हें खास मुकाम मिला है। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 8:12:28

2 News : कमल हासन की ‘इंडियन 2’ का टीजर देखें, शिल्पा ने ‘यूटी 69’ की रिलीज पर ऐसे की राज कुंद्रा की तारीफ

कमल हासन (68) साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार हैं। अपनी जबरदस्त अभिनय क्षमता के चलते उन्हें खास मुकाम मिला है। फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। अब उन्हें चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। वे 27 साल बाद अपनी फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इसको लेकर वे लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा हैं। फिल्म में एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेकर्स ने आज शुक्रवार (3 नवंबर) को ‘इंडियन 2’ फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया।

इस वीडियो को ‘इंडियन 2-एन इंट्रो’ टाइटल दिया गया है। इसमें कमल कमाल लग रहे हैं और दमदार डायलॉग भी बोलते दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत होती है अनिरुद्ध और कमल के नाम के साथ। जहां कमल इस फिल्म के मुख्य हीरो हैं तो वहीं अनिरुद्ध इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं। टीजर में आगे फोन की रिंग बजती है और कोई फोन उठाते हुए हैलो बोलता है। दूसरी तरफ कमल हैं, जो कहते हैं, “जहां पर अन्याय होगा, वहां पर मैं जरूर आऊंगा। हिंदुस्तानी की मौत नहीं होगी।”

उसके बाद दिखाया जाता है कि लोगों के साथ कैसे अन्याय हो रहा है। टीजर में एक गाना ‘कमबैक इंडियन’ भी है। टीजर में सिद्धार्थ, ब्रह्मानंदम, रकुलप्रीत भी दिखे। वैसे फिल्म में काजल अग्रवाल, एसजे सूर्या भी हैं। इसके डायरेक्टर एस शंकर हैं। फिल्म तमिल, कन्नड़, मलयालम भाषा में ‘इंडियन 2’ और हिंदी में ‘हिंदुस्तानी 2’ के नाम से रिलीज होगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि ‘इंडियन’ साल 1996 में रिलीज हुई थी, जिसमें कमल के साथ मनीषा कोइराला व उर्मिला मातोंडकर थीं।

राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट लिखने के साथ शेयर की फिल्म की क्लिप

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने फिल्म 'यूटी 69' से एक्टिंग करिअर की शुरुआत कर दी है। सलाखों के पीछे जाने के बाद उनके जीवन के अनुभवों से भरपूर यह फिल्म आज शुक्रवार (3 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मौके पर उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने उनके लिए एक पोस्ट लिखी और 'कठिनाइयों' से बाहर निकलने का रास्ता बनाने के लिए उनकी तारीफ की।

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से एक क्लिप भी शेयर की। शिल्पा ने लिखा,"मैं जानती हूं कि मैं बहुत सी बातें कहती हूं... लेकिन, यह एक ऐसी चीज है जिसे मैं चाहती हूं कि आप याद रखें! आप विशेष और बहादुर हैं, और मुझे आप पर बहुत गर्व है, बहुत से लोग कठिनाइयों से गुजरते हैं... कुछ निंदक बन जाते हैं, कुछ कड़वे हो जाते हैं और कुछ बदल भी जाते हैं. जो बात तारीफ योग्य है वह यह है कि आपने यह सब कैसे स्वीकार किया और जीवन की जर्नी को सकारात्मकता के साथ अपनाया।”

शिल्पा ने ‘यूटी 69’ पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इसे मानवीय भावना का उत्सव बताते हुए कहा कि यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे कोई अपनी कठिनाइयों को अपनी ताकत में बदल सकता है। फिल्म मनोरंजक है। हालांकि यह एक संवेदनशील विषय से संबंधित है। एक्ट्रेस ने फिल्म की टीम को भी बधाई दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार