न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘खुफिया’ के बोल्ड सीन का वीडियो शेयर कर KRK ने मंत्री से की शिकायत, इधर रोनित-श्वेता को देख लगने लगीं अटकलें

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ KRK अक्सर किसी न किसी कारण से न्यूज में रहते हैं। आम तौर पर राशिद जब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Oct 2023 6:34:18

‘खुफिया’ के बोल्ड सीन का वीडियो शेयर कर KRK ने मंत्री से की शिकायत, इधर रोनित-श्वेता को देख लगने लगीं अटकलें

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ KRK अक्सर किसी न किसी कारण से न्यूज में रहते हैं। आम तौर पर राशिद जब फिल्मों का रिव्यू करते हैं तो उसका पूरा पोस्टमार्टम कर देते हैं। कह सकते हैं कि अपने नजरिये के हिसाब से उस फिल्म की बखिया उधेड़ देते हैं। ऐसा करके वो कितने ही दिग्गज कलाकारों से पंगा ले चुके हैं, लेकिन उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं। चाहे जो हो जाए केआरके अपने दिल की बात कहकर रहते हैं, फिर इसका अंजाम कुछ भी हो।

कुछ लोग इसे मीडिया का अटेंशन पाने के लिए ड्रामा भी बताते हैं। अब केआरके एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। केआरके का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल केआरके ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘खुफिया’ का एक वीडियो शेयर किया।

उन्होंने लिखा कि यह वाकई में काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह के कंटेंट को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जा रहा है। सरकार @ianuragthakur सो रही है। गरीब परिवार की लड़कियां ऐसी अश्लील फिल्में कर रही हैं और यह भारतीय संस्कृति का विनाश है। बता दें कि वीडियो को लेकर एक्ट्रेस वामिका गब्बी को खूब ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म में दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर अली फजल की भी मुख्य भूमिकाएं हैं।

रोनित रॉय ने शेयर की Photos, ‘कसौटी जिंदगी की’ में श्वेता तिवारी के साथ दिखे थे एक्टर

साल 2001 में टीवी के चर्चित सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और एक्टर रोनित रॉय की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने ‘मिस्टर बजाज’ और ‘प्रेरणा’ का किरदार निभाया था। एक बार फिर से रोनित ने फैंस को इनकी याद दिला दी है। रोनित ने अपने इंस्टाग्राम पर श्वेता के साथ पोस्ट डाली है। उन्होंने काफी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

इनमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इन तस्वीरों में श्वेता रेड कलर की चमकदार साड़ी और फूलों वाले हेयरस्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप, बालों में बना बन श्वेता के लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं रोनित टैन सूट और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। रोनित ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे जुनून की खुशबू हमारे दिलों की कहानी बताती है। रोमांस के इन चंचल क्षणों में हमारे साथ जुड़े रहें, बने रहें!'

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उनके किसी नए प्रोजेक्ट के कयास लगा रहे हैं। रोनित रॉय के भाई रोहित रॉय ने कमेंट कर लिखा, 'भारतीय टीवी पर सबसे हॉट जोड़ी जो काफी समय से बनी हुई है।' ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि रोनित-श्वेता 'कसौटी जिंदगी की 3' में नजर आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार