न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Kalki 2898AD के निर्माताओं को लगा झटका, कनाडा में आईमैक्स स्क्रीनिंग में आई परेशानियाँ, शो हुए रद्द

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कमल हासन खलनायक की अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 6:15:53

Kalki 2898AD के निर्माताओं को लगा झटका, कनाडा में आईमैक्स स्क्रीनिंग में आई परेशानियाँ, शो हुए रद्द

पैन-इंडियन स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर माइथो साइंस-फिक्शन ड्रामा ‘कल्कि 2898 एडी’ गुरुवार 27 जून को विश्व भर में प्रदर्शित होने जा रही है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कमल हासन खलनायक की अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म प्रदर्शन से एक दिन पहले फिल्म निर्माताओं ने कमल हासन का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कमल हासन के लुक की दर्शक काफी तारीफ कर रहे हैं। पोस्टर में कमल हासन एकदम से पहचान में नहीं आ रहे हैं। कल्कि की एडवांस बुकिंग ने खासी चर्चा पा ली है। अब एक समाचार सामने आ रहा है अगर यह सही है तो इससे फिल्म के कारोबार पर काफी प्रभाव पड़ता नजर आएगा।

123तेलुगू डॉट कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए कनाडा में आईमैक्स (IMAX) स्क्रीनिंग के साथ समस्याओं की खबरें आई हैं। प्रभास स्टारर इस फिल्म के हिंदी वर्जन के अब तक 15 से ज्यादा आईमैक्स शो कैंसिल कर दिए गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स के साथ-साथ प्रशंसक भी काफी निराश हो गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैन्स अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

हालांकि बाकी अन्तर्राष्ट्रीय जगहों पर आईमैक्स स्क्रीनिंग प्रभावित नहीं हुई है। जिसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर कुछ खास नहीं पड़ना चाहिए। ‘कल्कि 2898 एडी’ हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड और अंग्रेजी के साथ-साथ विश्व की अन्य कई भाषाओं में भी प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म को 2डी, 3डी और 4डीएक्स समेत कई तरह के फॉर्मेट में पर्दे पर उतारा जाएगा। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के अलावा फिल्म में दिशा पटानी, शोभना, राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, मृणाल ठाकुर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

kalki 2898ad,canada,kalki 2898ad movie,kalki 2898ad release

वहीं रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने कमल हासन का पोस्टर शेयर किया है। ‘कल्कि 2898 एडी’ में कमल हासन नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके किरदार का नाम यास्किन होने वाला है. पोस्टर पर भी यही लिखा हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं कमल हासन का लुक काफी हटकर नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका