न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office को ध्वस्त करने की तैयारी में Kalki 2898AD, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन 130 करोड़

फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। कल्कि 2898एडी की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु बेल्ट से आएगी। इसके बाद यह हिन्दी वर्जन में पहले दिन 20 करोड़ से ऊपर की कमाई करने में सफल होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 1:02:41

Box Office को ध्वस्त करने की तैयारी में Kalki 2898AD, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन 130 करोड़

सालार के बाद प्रभास की कल्कि 2898 एडी वर्ष 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। यह हिन्दू पौराणिक कथानक और साइंस फिक्शन का यूनिक प्रयोग हैं। फिल्म से किरदारों की जब से पहली झलक सामने आने लगी थी तभी से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह नजर आने लगा था। फिर वो चाहे प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन हो। हर किसी को प्रशंसकों से ढेर सारा प्यार मिला है।
अब यह फिल्म गुरुवार 27 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।भारत ही नहीं विदेशों में भी इस फिल्म को लेकर क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। तीन दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने जो गति दिखाई है वह इसकी सफलता का संकेत देता है। इसे देखते हुए कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर प्रभास अपनी ही फिल्म सालार का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

कल्कि 2898 एडी को रिलीज होने में एक दिन ही बचा है और ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म का जबरदस्त बज है। फिल्म पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ से ज्यादा का कारोबार सारी भाषाओं में कर सकती है।

जिस पैमाने और आकार पर इसे बनाया गया है, वह इसे फिल्म फर्टिनिटी के लिए अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाता है। दक्षिण भारत में जिस तरह की एडवांस बुकिंग देखने को मिली है उसे देखकर लगता है पहले दिन यहाँ पर शानदार कारोबार होने वाला है। प्रभास की ओवरसीज भी बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहां भी उनकी फिल्में अच्छी चलती हैं. हिंदी बेल्ट में पहले ट्रेलर ने इतना प्रभावित नहीं किया था लेकिन हाल ही में प्रदर्शित हुए दूसरे ट्रेलर ने दर्शकों को इस फिल्म के प्रति उन्मादी बनाने का काम किया है। इसे देखते हुए यह तय माना जा सकता है कि कल्कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

प्रभास की कल्कि 2898 एडी उनकी ही बीते साल रिलीज हुई सालार का रिकॉर्ड तोड़ देगी। प्रभास की सालार ने पहले दिन सिर्फ भारत में ही 95 करोड़ का कारोबार किया था। वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 178.7 करोड़ ग्रॉस कमाई की थी। कल्कि को लेकर जो दर्शकों का उत्साह नजर आ रहा है उससे ऐसा महसूस हो रहा है कि यह भारत में सालार का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो जाएगी।

फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। कल्कि 2898एडी की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु बेल्ट से आएगी। इसके बाद यह हिन्दी वर्जन में पहले दिन 20 करोड़ से ऊपर की कमाई करने में सफल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका