न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कल्कि 2898 AD’ ने तीसरे रविवार पर भी दिखाई ताकत, ‘सरफिरा’ सहित इन 3 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड भी देखें

'कल्कि 2898 AD' का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी और तब से ही देश-विदेश में ताबड़तोड़ कमाई कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jul 2024 12:52:03

‘कल्कि 2898 AD’ ने तीसरे रविवार पर भी दिखाई ताकत, ‘सरफिरा’ सहित इन 3 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड भी देखें

'कल्कि 2898 AD' का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी और तब से ही देश-विदेश में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कल्कि ने थिएटर्स में रिलीज के 18 दिन पूरे कर लिए है। फिल्म का अब तक का कलेक्शन शानदार रहा है। पिछले दो वीकेंड की तरह तीसरे वीकेंड में भी फिल्म ने कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रभास की इस साइंस फिक्शन फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

मूवी देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स और विजुअल्स तो शानदार हैं ही, साथ ही इसकी कहानी भी लोगों को बांधे रखने में सफल रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 128.5 करोड़ रुपए कमाए थे। बहरहाल इसके रविवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 14 जुलाई को 16.25 करोड़ रुपए बटोरे।

इसकी भारत में कुल कमाई 579.95 करोड़ रुपए पहुंच गई है। फिल्म ने तेलुगु में 265.7 करोड़, तमिल में 33.1 करोड़, हिंदी में 254.5 करोड़, कन्नड़ में 5.00 करोड़ और मलयालम में 21.65 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने शुक्रवार को 6 करोड़, जबकि शनिवार को 14.35 करोड़ रुपए जुटाए थे। अब इसके निशाने पर शाहरुख खान की ‘जवान’ है। ‘जवान’ का लाइफ टाइम कलेक्शन 643.87 करोड़ था। ‘कल्कि’ ने ओवरसीज यानी विदेशो में भी अच्छी कमाई की है। इसका वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजनेस हो चुका है।

kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,prabhas,sarfira,Akshay Kumar,indian 2,kamal haasan,kill,lakshya lalwani,raghav juyal,box office collection

छुट्टी के दिन भी कोई चमत्कार नहीं कर पाई अक्षय की ‘सरफिरा’

अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल साबित हुई है। शनिवार को फिल्म ने 4 करोड़ 25 लाख का कारोबार किया था। वहीं रविवार (14 जुलाई) को फिल्म ने 5.1 करोड़ रुपए की कमाई है। इसी के साथ ही फिल्म ने तीन दिन में 11.85 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। साउथ सुपरस्टार कमल हासन की ‘इंडियन 2’ भी इस शुक्रवार (12 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शनिवार को फिल्म ने 18.2 करोड़ और रविवार को 15.35 करोड़ रुपए की कमाई की।

इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 59.15 करोड़ रुपए हो गया है। निखिल नागेश भट के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘किल’ अनूठे फ्लेवर के चलते सबका ध्यान खींच रही है। फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। पहले हफ्ते में ‘किल’ ने 11.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म ने रविवार को 10वें दिन 1.64 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 14.89 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क