न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कल्कि 2898 AD’ फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, BB OTT 3 के नए प्रोमो में अनिल कपूर ने बताई ये बातें

साउथ इंडियन स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर पिछले कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 8:22:39

2 News : ‘कल्कि 2898 AD’ फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, BB OTT 3 के नए प्रोमो में अनिल कपूर ने बताई ये बातें

साउथ इंडियन स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर पिछले कई दिनों से फैंस में क्रेज देखा जा रहा है। आज सोमवार (10 जून) की शाम इस मचअवेटेड मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया। इसे देख पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। फिल्म के प्लॉट और लीड कलाकारों की एक्टिंग देश दर्शक रोमांचित हो गए। ट्रेलर करीब 2 मिनट 30 सैकंड लंबा है। इसमें कई सरप्राइज हैं।

पिछले कुछ दिनों से लगातार फिल्म के पोस्टर जारी कर लोगों में उत्सुकता पैदा की जा रही थी। ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये कलयुग के विनाश पर आधारित होने वाली है। पुराणों के मुताबिक कलयुग में धर्म स्थापना करने के लिए कल्कि अवतार के जन्म की कहानी दिखाई जाएगी, जहां से अधर्म का विनाश होगा। ‘कल्कि 2898 AD’ फिक्शन के साथ ही दिखाती है कि भले ही युग कोई भी हो, लेकिन हमेशा से बुराई पर अच्छाई की ही जीत हुई है। इसमें प्रभास और अमिताभ धांसू एक्शन करते दिखे।

ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें जग गई हैं। उन्होंने मारधाड़, एक्शन और फिक्शन से भरपूर ट्रेलर पर भरपूर प्यार लुटाया। फिल्म में कमाल के वीएफएक्स दिखाए गए हैं। अमिताभ हर सीन में किलर लग रहे हैं और उनका रूप भी आई कैचिंग है।

मूवी में एक और साउथ इंडियन स्टार कमल हासन और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के भी अहम रोल हैं। संगीत संतोष नारायण ने तैयार किया है। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और इसके साथ ही फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है। नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को वैजयंती मूवीज द्वारा समर्थित किया गया है।

इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 3’

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह इस बार वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर ने ले ली है, जो बरसों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस बार शो के नियम भी बदल दिए गए हैं। आज सोमवार (10 जून) को शो का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें अनिल तगड़ा स्वैग दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि इस बार क्या होने वाला है।

अनिल कहते हैं, “सबने पूछा क्या ही बाकी है एके (अनिल कपूर)। मैंने पूछा क्या-क्या बाकी है एके. भला..बुरा..खरा..खोटा..पानी..आग..गाली..ताली..सब देखा, सब सुना, अब मेरी बारी। रूल नया, गेम वही। लड़ेंगे, भिड़ेंगे, चिढ़ेंगे, टिकेंगे? पता नहीं। थोड़ा लॉजिक थोड़ा मैजिक।” अनिल ‘बिग बॉस’ की कुर्सी मंगवाते हैं और जब उनसे कोई कहता है, “सर झकास।”

तो वो कहते हैं, “ए..बहुत हो गया रे झकास, करते हैं न कुछ और खास। अब सब बदलेगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो जारी करते हुए लिखा है, “मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा।” ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ JioCinema पर 21 जून से स्ट्रीम होगा। अभी शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आनी बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क