न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कल्कि 2898 एडी’ के पहले गाने के प्रोमो की धूम, स्वरा ने कंगना के थप्पड़ पड़ने पर कही यह बात

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसका पहला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Jun 2024 7:44:53

2 News : ‘कल्कि 2898 एडी’ के पहले गाने के प्रोमो की धूम, स्वरा ने कंगना के थप्पड़ पड़ने पर कही यह बात

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसका पहला गाना भैरवा थीम पर है, जिसका आज शनिवार (15 जून) को प्रोमो रिलीज हो गया। इस गाने को पंजाबी एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ ने आवाज दी है। मेकर्स ने दावा किया है कि यह साल 2024 का भारत का सबसे बड़ा गाना है। इस गाने का एक पोस्टर 14 जून को शेयर किया गया था।

गाने में प्रभास को दिलजीत के साथ पंजाबी आउटफिट में देखा जा रहा है। गाने के कंपोजर संतोष नारायण ने दावा किया है कि ‘कल्कि 2898 एडी’ में दिलजीत का शोर है, जिनकी आवाज पर दुनिया जश्न मनाती है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया कि यह गाना कब रिलीज होगा। फिल्म को नौजवान डायरेक्टर नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। इसमें प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पटानी और साउथ इंडियन स्टार कमल हासन अहम रोल में होंगे।

कमल विलेन का रोल प्ले करेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें सभी कलाकारों के फर्स्ट लुक देखने को मिले। अश्विन फिल्म पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। फिल्म 27 जून से सिनेमाघरों में जादू चलाने को तैयार है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

kalki 2898 ad movie,prabhas,diljit dosanjh,deepika padukone,amitabh bachchan,kalki song,kangana ranaut,actress kangana ranaut,swara bhaskar

स्वरा भास्कर ने कहा, कम से कम कंगना जिंदा तो है...

एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में लोकसभा सांसद चुनी गई हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीएसआईएफ महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मार दिया था। साथ ही उन्हें गालियां भी दी थी। अब इस मामले को लेकर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का बयान सामने आया है। स्वरा ने कहा कि कोई भी समझदार इंसान यही कहेगा कि कंगना के साथ जो कुछ भी हुआ, वो गलत था।

कोई भी ऐसा नहीं है, जो कंगना के साथ हुई हिंसा या मारपीट को सही ठहराए। लोग कंगना के राइट विंग सपोर्ट्स से यही कर रहे थे कि उन्हें इस बारे में नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि वे ही लोग हैं, जो लींचिंग को सही ठहराते हैं। कंगना को बस थप्पड़ मारा गया और ऐसा भी नहीं होना चाहिए था, लेकिन कम से कम वो जिंदा तो हैं। कंगना के आस-पास उनकी सुरक्षा हैं। इस देश में लोगों ने तो अपनी जान तक गंवाई। उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया।

सुरक्षाकर्मियों द्वारा ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दंगों में सुरक्षाकर्मियों को लोगों की पिटाई करते हुए रिकॉर्ड किया गया है। जो लोग ये सारे कामों को जायज ठहरा रहे हैं, वो फिर आकर कंगना के केस पर हमें मत सिखाओ। कंगना मामले में समस्या ये है कि उन्होंने खुद अपने मंच का इस्तेमाल हिंसा को सही ठहराने के लिए किया है। उनके पुराने ट्वीट फिर सामने आए, जिसमें ये सब देखने को मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क