न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कल्कि 2898 AD’ ने छुआ एक और मील का पत्थर, अमिताभ ने अभिषेक और दोस्तों के साथ थिएटर में देखी मूवी

'कल्कि 2898 AD' फिल्म का सिनेमाघरों में धांसू प्रदर्शन जारी है। फिल्म को गुरुवार (27 जून) को थिएटर्स में उतारा गया था। फिल्म की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 12:36:05

‘कल्कि 2898 AD’ ने छुआ एक और मील का पत्थर, अमिताभ ने अभिषेक और दोस्तों के साथ थिएटर में देखी मूवी

'कल्कि 2898 AD' फिल्म का सिनेमाघरों में धांसू प्रदर्शन जारी है। फिल्म को गुरुवार (27 जून) को थिएटर्स में उतारा गया था। फिल्म की रिलीज से पहले ही लग रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा खेल दिखाएगी और अब ऐसा ही हो रहा है। फैंस में इसके लिए जबरदस्त क्रेज है और सिनेमाघरों में भीड़ टूट रही है। टिकट के लिए लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही है। लोगों को इसकी कहानी, वीएफएक्स और एक्टिंग सबकुछ पसंद आ रहा है। बहरहाल इसकी कमाई की बात करें तो इसने एक और मील का पत्थर छू लिया है।

‘कल्कि’ भारत में 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गई है। इसकी कमाई के चौथे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक 'कल्कि 2898 AD' ने रविवार (30 जून) को 85 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 302.4 करोड़ रुपए हो गया है। इसने 95.30 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म 57.6 करोड़ और तीसरे दिन 64.5 करोड़ रुपए बटोरने में सफल रही। दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 500 करोड़ रुपए पहुंचने वाली है।

बता दें कि नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार कल्कि की है, जिनका रोल प्रभास ने निभाया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन व दिशा पटानी के भी खास किरदार हैं। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,kalki business,box office collection,prabhas,deepika padukone,amitabh bachchan,abhishek bachchan,amitabh abhishek

अमिताभ बच्चन ने तस्वीरें शेयर कीं, ब्लॉग पर दी यह जानकारी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार (30 जून) रात बेटे अभिषेक और कुछ दोस्तों के साथ अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' देखी। अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी। फिल्म में ‘अश्वत्थामा’ की भूमिका निभाने वाले अमिताभ ने बताया कि वे फिल्म देखने के लिए मुंबई के एक आईमैक्स थिएटर गए थे। उन्हें फिल्म देखे हुए काफी समय हो गया था।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग के माध्यम से बताया कि रविवार को जलसा के गेट पर फैंस से मिलने की अपनी रस्म पूरी करने के तुरंत बाद थिएटर गए। अमिताभ ने लिखा, “रविवारों का रविवार.. GOJ में शुभचिंतकों और फिर कुछ दोस्तों के साथ कल्कि को बड़े पर्दे पर देखने के लिए.. पहली बार फिल्म देखना..आईमैक्स का अनुभव, थिएटर में सुविधाएं और माहौल.. इतना प्रभावशाली, सुविधाओं में भव्यता और सौंदर्य.. ऐसा कई सालों से नहीं देखा था.. लेकिन इतनी प्रगति को देखने के लिए बाहर आना बहुत सुकून भरा था।

कहने को तो बहुत कुछ है.. लेकिन सुबह के 5:16 बज रहे हैं.. और शुजात हुसैन खान बार-बार गा रहे हैं.. ऐ री सखी, पिया घर आए आह अहा हा.. कोई नहीं चाहता कि रात खत्म हो.. बस, वो भावना, गायन और साथ में उनका सितार.. आहह.. संगीत.. वो राग जो हमें सर्वशक्तिमान से जोड़ता है.. शानदार।” अभिषेक ने फिल्म का एक शब्द में रिव्यू किया। वे प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर आए और फिल्म के प्रति रोमांच जताया और अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने फिल्म को 'WOW' कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क