न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कल्कि 2898 AD’ ने 3 दिन में पार कर लिया यह खास आंकड़ा, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने ऐसे की तारीफ

'कल्कि 2898 AD' फिल्म ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री को झूमने का मौका दे दिया है। यह मूवी साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 12:48:40

‘कल्कि 2898 AD’ ने 3 दिन में पार कर लिया यह खास आंकड़ा, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने ऐसे की तारीफ

'कल्कि 2898 AD' फिल्म ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री को झूमने का मौका दे दिया है। यह मूवी साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म में शामिल हो गई है। इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। महज 3 दिन में यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने में सफल रही। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार (29 जून) को 67.1 करोड़ रुपए बटोरे।

फिल्म ने गुरुवार (27 जून) को 95 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन शुक्रवार को कारोबार में गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 57 करोड़ रुपए कमाए। अब इसका भारत में कुल कलेक्शन 220 करोड़ रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि रविवार को भी कमाई शानदार रहेगी। फिल्म ने दुनियाभर में धूम मचाई हुई है। फिल्म ने पहले दिन 191 करोड़ रुपए कमाई की। दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखी गई। इसके बावजूद यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि यह 600 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। इसे 8500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। फिल्म में साउथ इंडियन स्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी व सलमान दुल्कर जैसी हस्तियों ने अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया। इसके डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। प्रभास ने ‘भैरवा’, दीपिका ने ‘SUM-80’, अमिताभ ने ‘अश्वत्थामा’, कमल ने ‘सुप्रीम यस्किन’ और दिशा ने ‘रॉक्सी’ का रोल प्ले किया है।

kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,box office collection,prabhas,amitabh bachchan,deepika padukone,allu arjun,rashmika mandanna

अल्लू अर्जन ने ‘कल्कि’ के इन कलाकारों की तारीफ में कहे ये शब्द

‘कल्कि 2898 एडी’ की आम लोगों के साथ-साथ फिल्म स्टार्स भी तारीफ कर रहे हैं। अब साउथ इंडियन स्टार ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म पर रिएक्शन दी है। अल्लू ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कल्कि 2898 एडी को बधाई। शानदार सीन। इस महाकाव्य को सशक्त बनाने के लिए मेरे प्रिय मित्र प्रभास गारू के प्रति सम्मान। मनोरंजक सुपर हीरो की उपस्थिति। अमिताभ बच्चन सर आप वाकई प्रेरणादायक हैं, शब्द नहीं हैं। कमल हासन सर, आगे और भी बहुत कुछ की प्रतीक्षा है।

प्रिय दीपिका पादुकोण आप सहज रूप से आश्चर्यजनक हैं। दिशा पाटनी की आकर्षक उपस्थिति। सभी कलाकारों और तकनीकी दल को बधाई, विशेष तौर से सिनेमैटोग्राफी, आर्ट, कॉस्ट्यूम, एडिटिंग और मेकअप। अर्जुन ने डायरेक्टर को भी सराहा। इसी बीच ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना ने भी फिल्म पर प्यार बरसाया है।

रश्मिका ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “हे भगवान! नाग अश्विन आप काफी टैलेंटेड हैं। अविश्वसनीय, बधाई हो कल्कि, यह फिल्म सभी के प्यार और उससे भी अधिक की हकदार है। हमारे पौराणिक देवताओं को स्क्रीन पर देखना मुझे काफी पसंद है, ओह गॉड क्या फिल्म है।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क