न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तनीषा मुखर्जी को काजोल ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, सलीम ने इन हस्तियों के साथ मनाया जन्मदिन

एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी आज रविवार (3 मार्च) को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके परिजन, फैंस और मनोरंजन जगत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Mar 2024 7:35:05

2 News : तनीषा मुखर्जी को काजोल ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, सलीम ने इन हस्तियों के साथ मनाया जन्मदिन

एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी आज रविवार (3 मार्च) को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके परिजन, फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग उन्हें जमकर जन्मदिन की बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनसे बहुत मजबूत बोंडिंग रखने वालीं बड़ी बहन काजोल भला कैसे पीछे रह सकती थीं। काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तनीषा के साथ एक खास फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर तनीषा के साथ जो तस्वीर अपलोड की है, उसमें दोनों मुस्कुराते हुए कैमरा के सामने पोज देती हुई दिख रही हैं। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “मेरी यंग सिस्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आपका जीवन सदैव प्रकाश, प्रेम और हंसी से भरा रहे। तुम्हें बेहद प्यार करती हूं।” काजोल की इस पोस्ट पर तनीषा ने रिएक्शन दी है। तनीषा ने लिखा, “लव यू माय बेबी, फॉरएवर एंड एवर।”

उल्लेखनीय है कि काजोल व तनीषा की मां तनूजा भी अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रही हैं। तनीषा पिछले दिनों ‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन में अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करती दिखी थीं। तनीषा ने ‘बिग बॉस 7’ में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। वह फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि खिताब पर गौहर खान ने कब्जा जमाया था।

तनीषा ने साल 2003 में फिल्म ‘श्श्जबक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘सरकार’ और ‘सरकार राज’, ‘तुम मिलो तो सही’, ‘एन्ना’, ‘कोड नेम अब्दुल’ समेत कई फिल्मों में काम किया। तनीषा को उनकी मां और बहन जैसी शौहरत व सफलता नहीं मिली, जिसका दर्द कई दफा उनकी जुबां पर आया है।

संगीतकार सलीम मर्चेंट हुए 50 साल के, बर्थडे पार्टी में नेहा-सोनू सहित ये सितारे पहुंचे

मशहूर संगीतकार सलीम मर्चेंट आज रविवार (3 मार्च) को अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। वे 50 साल के हो गए हैं। सलीम ने संगीत जगत के कुछ दिग्गजों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। सलीम की बर्थडे पार्टी में सिंगर नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत सिंह के साथ पहुंचीं। नेहा ने रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। रोहनप्रीत ब्लैक टीशर्ट और ट्राउजर में दिखे।

इस पार्टी में सोनू निगम, शेखर रवजियानी और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक भी स्टाइशिल अंदाज में पहुंचे। कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने पति संकेत भोसले के साथ शिरकत की। बर्थडे बैश के लिए एक्ट्रेस दिया मिर्जा, क्रिकेटर युजवेद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा, नेहा भसीन, विशाल भारद्धाज व उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज, गजल गायक तलत अजीज व उनकी पत्नी, फिल्ममेकर अशोक पंडित व उनकी अपनी पत्नी नीरजा पंडित भी आए।

इस पार्टी में 'बिग बॉस' सीजन 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी भी नजर आए। बता दें कि सलीम को पॉप संगीत हो, हिंदी गाने हों या कव्वाली सभी में महारत हासिल है। 3 मार्च 1974 को मुंबई में जन्मे सलीम ने पियानो बजाने के कौशल को बढ़ाने के लिए ग्रेजुएशन की और फिर लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक में चले गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम