न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने बेटी न्यासा को एडवांस में ऐसे किया बर्थडे विश, मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच दिखे सलमान

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का शनिवार (20 अप्रैल) को जन्मदिन है। न्यासा स्टार किड्स की तरह सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Apr 2024 1:19:41

2 News : काजोल ने बेटी न्यासा को एडवांस में ऐसे किया बर्थडे विश, मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच दिखे सलमान

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का शनिवार (20 अप्रैल) को जन्मदिन है। न्यासा स्टार किड्स की तरह सोशल मीडिया पर लुक्स और पोस्ट को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में काजोल के फोन के वॉलपेपर ने सबका ध्यान खींचा था, जिसमें न्यासा की तस्वीर लगी थी। इस बीच काजोल ने आज शुक्रवार (19 अप्रैल) को बेटी को बर्थडे से पहले ही बहुत ही प्यारा सरप्राइज देते हुए विश किया है।

काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें न्यासा उनकी बांहो में दिख रही हैं। इस थ्रोबैक फोटो में मां-बेटी की मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। काजोल रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है वहीं वह बेटी को गोद में बैठाकर प्यार लुटा रही हैं। न्यासा ने पीले रंग की फ्रॉक पहनी है। दोनों एक-दूसरे को गले लगा रही हैं। काजोल ने लंबी-चौड़ी पोस्ट में लिखा, “कल न्यासा का 21वां जन्मदिन है, लेकिन आज का दिन मेरे बारे में है कि मैं कैसे मां बनी। कैसे उसने मेरी सबसे बड़ी इच्छा पूरी की और कैसे वह तब से हर दिन मुझे खुश करती है, सिर्फ खुद बनकर। वह अपने प्यार और अटूट समर्थन से मुझे कैसे आभारी और सरप्राइज करती है। मैं गलत हो सकती हूं, लेकिन मैं हमेशा गलत नहीं हो सकती।

वह मुझे कैसे हंसाती है और मेरे सॉप बॉक्स पर कैसे खड़ी होती है, मेरी बच्ची जो कुछ भी करती है और कहती है, उस पर मुझे शेखी बघारना अच्छा लगता है। मुझे पहली बार और हर बार कैसा महसूस हुआ, जब उसने मुझे 'मां' कहा। यह एक बेहद प्यारे मकसद के लिए हथियार उठाने के आह्वान जैसा है।

मैं चाहती हूं कि कभी-कभी मैं उसे लपेटकर एक दिन के लिए अपने पेट में वापस रख लूं, ताकि मेरा दिल वापस उसी शरीर में महसूस हो सके जहां से यह शुरू हुआ था। आप अपने बच्चों के लिए क्या महसूस करते हैं, इसका वर्णन करने के लिए प्यार एक सामान्य शब्द है। यह बहुत अधिक है। तो हां आज का दिन मेरे बारे में है।” वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल को पिछले कुछ समय में 'सलाम वेंकी', 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'द ट्रायल' में देखा गया था।

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर रविवार (14 अप्रैल) को सुबह फायरिंग हुई थी। तब से ही फैंस सलमान और उनके परिवार की सलामती के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। फायरिंग के बाद से सलमान की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है। इस बीच उस घटना के बाद सलमान पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। वे दुबई जा रहे थे।

ब्लैक गॉगल्स लगाए सलमान जबरदस्त सुरक्षा के घेरे में थे। ब्लैक टी-शर्ट और लूज डॉर्क कलर के पजामे में सलमान का स्वैग देखते ही बन रहा था। सलमान जैसे ही कार से नीचे उतरे तो उनके चारों तरफ सुरक्षा घेरा नजर आया। सलमान के कार से निकलने के पहले बॉडीगार्ड शेरा सहित उनकी सुरक्षा में लगे लोगों ने उन्हें कवर किया इसके बाद भाईजान कार से नीचे उतरे और आगे की तरफ अपने काफिले के साथ बढ़े।

फोटोग्राफर विरल भयानी के मुताबिक सलमान रिजवान साजन के नए प्रोजेक्ट Diamondz by Danube के लॉन्च के लिए दुबई जा रहे हैं। बता दें सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि शूटरों ने इस काम के लिए करीब 4 लाख रुपए लिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष