न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काजोल-अजय देवगन की शादी की सिल्वर जुबली, एक्ट्रेस ने एक्टर पर यूं लुटाया प्यार, न्यासा ने पैरेंट्स को ऐसे किया विश तो...

एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन ने शनिवार (24 फरवरी) को मैरिज एनिवर्सरी मनाई। यह उनकी शादी की सिल्वर जुबली है यानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Feb 2024 11:16:47

काजोल-अजय देवगन की शादी की सिल्वर जुबली, एक्ट्रेस ने एक्टर पर यूं लुटाया प्यार, न्यासा ने पैरेंट्स को ऐसे किया विश तो...

एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन ने शनिवार (24 फरवरी) को मैरिज एनिवर्सरी मनाई। यह उनकी शादी की सिल्वर जुबली है यानी उन्हें विधि-विधान के साथ एक-दूसरे का साथ निभाते हुए 25 साल हो गए हैं। इस खास अवसर पर फैंस के लिए काजोल ने अजय के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कीं। काजोल ने इसके लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया। फोटो में देख सकते हैं कि काजोल और अजय एक साथ बैठे हुए हैं।

कपल ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रहा है। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “आपका बहुत-बहुत धन्यवाद जो आपने इतना प्यार, सपोर्ट और मेरे लिए दुआएं मांगी।” काजोल-अजय की बेटी न्यासा देवगन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में पैरेंट्स की थ्रोबैक फोटो पोस्ट की, जो कि ब्लैक एंड व्हाइट में थी। इस पर उन्होंने लिखा, “25 साल, हैप्पी एनिवर्सरी।” इसके साथ न्यासा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए कई तरह की इमोजी लगाईं।

इसके जवाब में काजोल ने इसी पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “लव यू रिजल्ट।” इसके साथ आंख मारने वाली इमोजी लगाई। अजय ने लिखा, “और तुम हमारे लिए इससे सबसे बढ़िया तोहफा थी।” साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी लगाई। इसके अलावा अजय ने एक और स्टोरी पर न्यासा को जवाब दिया। न्यासा ने लिखा, “शायद इस साल से आप 35 का दिखना बंद कर देंगे।” इस पर अजय ने लिखा, “तुम्हारा मतलब है 25 का?”

काजोल और अजय ने ऐसा जताया उन्हें विश करने वालों का आभार

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी, शिल्पा शिरोडकर, अमृता अरोड़ा समेत और भी कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने कपल को एनिवर्सरी विश की। इस पर अजय और काजोल ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने दो फोटो अपलोड की, जिनमें वे साथ बैठे हुए थे। अजय ने काजोल के कंधे पर हाथ रखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए बहुत-बहुत थैंक्यू।”

उल्लेखनीय है कि अजय और काजोल ने 90 के दशक में लगभग एक ही समय करिअर शुरू किया था। दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। ‘प्यार तो होना ही था’ जैसी कुछेक फिल्मों में साथ भी नजर आए। उन्हें अब तक फैंस का असीम प्यार मिला है। काजोल अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन अजय पूरी तरह से एक्टिव हैं। हाल ही अजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शैतान’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो जल्द ही रिलीज होगी। अजय के पास इसके अलावा कुछ और फिल्में हैं, जो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम