न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइट ड्रेस के कारण ट्रोल हुई काजोल, लोगों ने उड़ाया मजाक, देखें-‘तेजस’ और ‘12वीं फेल’ की कमाई

एक्ट्रेस तनूजा की बेटी काजोल को एक्टिंग स्किल विरासत में मिली है। काजोल ने अपनी एक्टिंग से 90 के दशक में खूब धूम मचाई। काजोल की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 1:43:50

2 News : टाइट ड्रेस के कारण ट्रोल हुई काजोल, लोगों ने उड़ाया मजाक, देखें-‘तेजस’ और ‘12वीं फेल’ की कमाई

एक्ट्रेस तनूजा की बेटी काजोल को एक्टिंग स्किल विरासत में मिली है। काजोल ने अपनी एक्टिंग से 90 के दशक में खूब धूम मचाई। काजोल की कई फिल्में सुपरहिट रहीं। काजोल-शाहरुख खान की जोड़ी पर तो लोगों ने जमकर प्यार बरसाया। काजोल ने एक्टर अजय देवगन के साथ शादी की है और उनके एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल काजोल को सोशल मीडिया पर उनके ड्रेसिंग सेंस के चलते ट्रोल किया जा रहा है।

काजोल रविवार (30 अक्टूबर) को एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि यह मौका था ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स का। काजोल ने ब्लैक कलर की टाइट ड्रेस कैरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने बालों में एक्सटेंशंस भी लगाए थे। बोल्ड लुक में काजोल असहज नजर आईं। वह अजीब-अजीब एक्सप्रेशन देने लगीं।

लग रहा है कि वे टाइट बॉडीकॉन आउटफिट की वजह से बेहाल हैं। एक और वीडियो में काजोल पोज देने से पहले लड़खड़ाती दिखीं। कोई उन्हें मोटी कह रहा है, तो कोई ड्रेस पर कमेंट कर रहा है। कुछ ने तो पूछ लिया कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'द ट्रायल' में नजर आई थी। इससे पहले वह फिल्म 'सलाम वेंकी' में भी थीं।

कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ को मात दे रही है विक्रांत मैसी की ‘12वीं फेल’

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में कंगना ने वायुसेना अधिकारी ‘तेजस गिल’ का किरदार निभाया है, जो देश की रक्षा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। फिल्म को दर्शकों ने अच्छा रिस्पोंस नहीं दिया है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रविवार (29 अक्टूबर) को महज 1.25 करोड़ रुपए की कमाई की। इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.80 करोड़ रुपए हो गया है। 'तेजस' ने 1.25 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी और दूसरे दिन 1.30 करोड़ रुपए बटोरे। 'तेजस' का सामना विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' और राधिका मदान की 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' से हो रहा है। '12वीं फेल' ने ओपनिंग डे पर 1.11 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2.51 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 2.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यानी इसकी कुल कमाई 6.57 करोड़ रुपए हो गई है। 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका