न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : न्यासा को समझाने पर काजोल को सुनना पड़ा यह जवाब, इस एक्ट्रेस ने खरीदी BMW, शेयर किया वीडियो

अजय देवगन और काजोल की लाडली न्यासा देवगन भी अपने पैरेंट्स की जैसे हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। न्यासा सोशल मीडिया पर खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Nov 2023 6:32:45

2 News : न्यासा को समझाने पर काजोल को सुनना पड़ा यह जवाब, इस एक्ट्रेस ने खरीदी BMW, शेयर किया वीडियो

अजय देवगन और काजोल की लाडली न्यासा देवगन भी अपने पैरेंट्स की जैसे हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। न्यासा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इंस्टाग्राम का पारा बढ़ाती नजर आती हैं। अब न्यासा एक बार फिर खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल हुआ यूं कि आज शुक्रवार (10 नवंबर) सुबह काजोल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जहां उन्होंने न्यासा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

इस पोस्ट में काजोल ने लिखा, “मैंने अपनी बेटी से कहा कि अपना एटीट्यूड ठीक करो। इस पर वह मुझे कहती है कि इसकी शिकायत के लिए आपको मेरे निर्माताओं से संपर्क करना पड़ेगा।” बेटी के इस जवाब को सुनने के बाद काजोल कहती हैं कि “अच्छा खेला, अच्छा खेला...”

इससे पहले काजोल ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में भी न्यासा का एक मजेदार किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार मैं न्यासा से बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं। फिर मैंने उससे कहा कि मैं भगवान से ये दुआ करती हूं कि तुम्हें भी मेरे जैसी बेटी मिले। इस पर वह मुझसे कहती हैं कि नहीं, मैं लड़का पैदा करूंगी। मैं खुद जैसी बेटी को संभाल नहीं सकतीं।”

क्रिस्टल डिसूजा ने धनतेरस पर खरीदी कार, दिखीं बेहद खुश

मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा साल 2011 में 'एक हजारों में मेरी बहना है' शो में 'जीविका' के रोल से घर-घर में फेमस हो गईं। क्रिस्टल ने हाल ही में एक आलीशान गाड़ी खरीदी है। क्रिस्टल ने अपने इंस्टा हैंडल पर बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज एम स्पोर्ट सिग्नेचर की एक झलक शेयर की है। कार के इस नए वेरिएंट की कीमत 75.90 लाख रुपए हैं।

क्रिस्टल ने आज शुक्रवार (10 नवंबर) को धनतेरस के शुभ मौके पर कार खरीदी है। क्रिस्टल के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कार से पर्दा हटाते देखा गया। सफेद टॉप और डेनिम पहने क्रिस्टल कार को दिखाने के बाद केक काटते समय काफी खुश लग रही थीं।

क्रिस्टल ने इसकी झलकियां शेयर करते हुए लिखा, “शुभ धनतेरस। घर में मेरी नई खूबसूरती का स्वागत है।” बता दें कि क्रिस्टल पहले एक्टर करण टैकर के साथ रिलेशनशिप में थीं। करण से ब्रेकअप के बाद क्रिस्टल के 'रेस 3' एक्टर फ्रेडी दारूवाला के साथ रिश्ते में होने की अफवाह थी। हालांकि क्रिस्टल ने इन बातों को गलत बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे