न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने बेटी न्यासा को लेकर जताई यह चिंता, ‘लापता लेडीज’ का कॉमेडी से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस तनुजा की बेटी एक्ट्रेस काजोल ने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। काजोल ने साल 1999 में अभिनेता अजय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 6:44:35

2 News : काजोल ने बेटी न्यासा को लेकर जताई यह चिंता, ‘लापता लेडीज’ का कॉमेडी से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस तनुजा की बेटी एक्ट्रेस काजोल ने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। काजोल ने साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी के बाद काफी हद तक एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। 49 साल की काजोल अब यदा-कदा ही फिल्मों में दिखती हैं। काजोल-अजय के एक बेटी न्यासा और बेटा युग है। काजोल फिलहाल बच्चों की परवरिश पर ही ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

इस बीच आज नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर न्यासा के साथ खुद की खूबसूरत फोटो शेयर की है। इसमें काजोल गोल्डन कलर साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज पहने हुए हैं। न्यासा पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। काजोल ने इसके अलावा प्यारा सा नोट भी लिखा है।

काजोल ने लिखा, “जब आपकी बेटी होती है तो हमेशा ये डर सताता है कि दुनिया क्या कहेगी। क्या वह अपने मेल फ्रेंड्स के बराबर में खड़ी हो पाएगी, क्या दुनिया उसे सपोर्ट करेगी…आज नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर हम अपनी बेटियों को इतना मजबूत बनाएं कि वे दुनिया की फिक्र किए बिना अपने लिए खुद खड़ी हो सकें। इस दुनिया में ऐसी जगह बनाएं, जहां उनकी बेटियां भी रह सके। चलिए इस दिशा में कुछ काम करते हैं… #nationalgirlchildday.” काजोल ने अपने नोट में ये भी बताया है कि इस अडोरेबल फोटो को उनके बेटे युग ने क्लिक किया है।

‘लापता लेडीज’ के साथ किरण राव कर रही हैं डायरेक्शन में वापसी

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म की घोषणा पिछले साल ही हो गई थी। कुछ समय पहले ‘लापता लेडीज’ का टीजर आउट हुआ था, जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। अब आज बुधवार (25 जनवरी) को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया। इस 2 मिनट 25 सैकंड लंबे ट्रेलर को देख आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे।

फिल्म दो ऐसी महिलाओं की कहानी है, जिनकी शादी की रात अदला-बदली हो जाती है। इसके बाद दीपक कुमार पुलिस की मदद लेने पहुंचते हैं और यहीं से कहानी में मजेदार ट्विस्ट आता है। पुलिस दीपक की पत्नी की खोज में जुट जाती है और यहीं से कहानी में असल सस्पेंस आता है। फिल्म से आमिर की दूसरी पूर्व पत्नी किरण राव बतौर डायरेक्टर वापसी कर रही हैं। फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म पहले 5 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने किसी कारणवश इसे खिसका दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम