न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काजोल ने मां तनुजा के बर्थडे पर शेयर किया वीडियो, दिशा अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, राहुल की गोद में थी बिटिया

एक्ट्रेस काजोल और तनीषा की मां तनुजा का आज शनिवार (23 सितंबर) को 80वां जन्मदिन है। तनुजा ने भी एक्टिंग की दुनिया में खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 6:32:22

काजोल ने मां तनुजा के बर्थडे पर शेयर किया वीडियो, दिशा अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, राहुल की गोद में थी बिटिया

एक्ट्रेस काजोल और तनीषा की मां तनुजा का आज शनिवार (23 सितंबर) को 80वां जन्मदिन है। तनुजा ने भी एक्टिंग की दुनिया में खूब शौहरत बटोरी। सोशल मीडिया पर तनुजा के लिए बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। काजोल ने अपनी मां को स्पेशल स्टाइल में विश किया है। काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अनदेखा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी।

वीडियो की शुरुआत में काजोल थोड़ी इमोशनल नजर आती हैं, लेकिन बेहद खुशी के साथ मां को विश करती हैं और जो भी उन्होंने सिखाया उसके लिए शुक्रिया भी अदा करती हैं। इसके बाद शुरू होते हैं तनुजा के पुराने इंटरव्यूज के वीडियो। इसमें कई इंटरव्यू की क्लिप्स को जोड़ा गया है। एक क्लिप में तनूजा फिल्म इंडस्ट्री में पैदा होने की बात करती हुई दिख रही हैं। तनुजा कहती हैं कि मैं इस फिल्म इंडस्ट्री में पैदा हुई, पली-बढ़ी और मेरे लिए यह परिवार है।

काजोल ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “प्यार, ज्ञान और हंसी के आठ दशक! मेरी अविश्वसनीय मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं!” उल्लेखनीय है कि तनुजा एक्ट्रेस शोभना समर्थ और फिल्ममेकर कुमारसेन समर्थ की बेटी हैं। उनकी शादी फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से हुई थी। दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस नूतन उनकी बड़ी बहन थीं। तनूजा को हिंदी और बंगाली फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनकी खास फिल्मों में ‘मेम दीदी’ (1961), ‘चांद और सूरज’ (1965), ‘बहारें फिर भी आएंगी’ (1966), ‘ज्वेल थीफ’ (1967), ‘हाथी मेरे साथी’ (1971) शामिल हैं।

दिशा और राहुल ने पैपराजी को दिए पोज, कही यह बात

टीवी इंडस्ट्री का मशहूर कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य हाल ही में पैरेंट्स बना है। दिशा ने 20 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। राहुल ने एक पोस्ट के माध्यम से फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी। अब दिशा तीन दिन के बाद आज शनिवार (23 सितंबर) को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। इस दौरान राहुल बच्ची को गोद में लिए हॉस्पिटल के बाहर नजर आए। कपल ने पैपराजी को पोज तो दिए ही दिए साथ में ही ढेर सारी बातें भी कीं।

इस दौरान राहुल ने बताया कि आज उनका बर्थडे है। गणेश चतुर्थी पर हमारे घर लक्ष्मी आई है। आज बर्थडे के दिन मेरी बच्ची और वाइफ घर आ रहे हैं। शायद ही किसी को दुनिया में इससे अच्छा बर्थडे गिफ्ट मिल सकता है। भगवान को भी मैं धन्यवाद देता हूं, आप सब भी मेरी बेटी को आशीर्वाद दीजिए। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि बेटी का नाम क्या रखेंगे तो उन्होंने कहा कि नाम दादी और नानी रखेंगी, इसलिए जो भी नाम तय किया जाएगा वह जल्द ही शेयर किया जाएगा। दिशा ने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हमारी छोटी बच्ची को आशीर्वाद देते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार