न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने 25 साल पूरे होने पर ‘कुछ कुछ होता है’ को यूं किया याद, वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं परिणीति

साल 1998 में रिलीज हुई शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' से करण जौहर ने बतौर निर्देशक अपना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 7:19:01

2 News : काजोल ने 25 साल पूरे होने पर ‘कुछ कुछ होता है’ को यूं किया याद, वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं परिणीति

साल 1998 में रिलीज हुई शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' से करण जौहर ने बतौर निर्देशक अपना सफर शुरू किया था। आज सोमवार (16 अक्टूबर) को फिल्म ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर काजोल भी इसकी यादों में खो गईं। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वह फिर वही 'अंजलि' के गेटअप में नजर आईं।

ट्रैक सूट पहने सिर पर ब्लैक कैप लगाए काजोल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काजोल ने फिल्म की जैसे बालों को भी छोटा किया हुआ है। वह 'अंजलि' की तरह नटखट अदाएं दिखा रही हैं। उनके बैकग्राउंड में जतिन ललित द्वारा संगीतबद्ध किए गए गाने की धुन बज रही है। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “25 सालों के बाद एक बार फिर से अंजलि बनी हूं।

हालांकि मैं बास्केटबॉल नहीं ढूंढ पाई, लेकिन इस फिल्म से कई सारी खूबसूरत यादें और ढेर सारा प्यार जुड़ा हुआ है। मैं बहुत खुश हूं कि इस फिल्म को लोगों का भी उतना ही प्यार मिला, जितना मैं इस फिल्म से करती हूं। करण जौहर की ये शुरुआत थी, जो धर्मा मूवीज के लिए एक बेहद ही शानदार जर्नी रही। बहुत ही प्यारा म्यूजिक था, जो आज भी लोग गुनगुनाते हैं।”

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को उदयपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ विवाह बंधन में बंध गई थीं। फिलहाल वह गर्ल गैंग के साथ वेकेशन पर गई हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। परिणीति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मालदीव में अपने बीच वेकेशन की एक खूबसूरत झलक शेयर की। एक फोटो में इस बात की झलक दिखाई गई है कि वह कहां रुकेंगी।

उन्होंने अपने हाथ में चाय का कप पकड़े हुए दूसरी तस्वीर साझा की। इसमें उनके हाथों में पिंक चूड़ा नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में नीला समुद्र फोटो की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। परिणीति ने लिखा, "मेरे हनीमून पर नहीं। #गर्ल्सट्रिप।" उल्लेखनीय है कि हाल ही में परिणीति ने 'लैक्मे फैशन वीक 2023' में रैंप वॉक किया और आइवरी कलर की साड़ी में जलवा बिखेरा। वह क्लोदिंग ब्रांड 'वन इनफिनिट' के लिए स्टॉपर बनी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका