न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने बेटी न्यासा के लिए शेयर किया प्यारा नोट, सामंथा ने हटवाया टैटू तो फैंस पूछ रहे सवाल

आज बुधवार (11 अक्टूबर) को दुनियाभर में इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने बेटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 7:15:11

2 News : काजोल ने बेटी न्यासा के लिए शेयर किया प्यारा नोट, सामंथा ने हटवाया टैटू तो फैंस पूछ रहे सवाल

आज बुधवार (11 अक्टूबर) को दुनियाभर में इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने बेटी न्यासा को शुभकामना देते हुए एक खूबसूरत नोट लिखा है। काजोल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन परिवार के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। काजोल ने न्यासा की बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में न्यासा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। स्माइल के साथ न्यासा ने तस्वीर में चार चांद लगाए हुए हैं।

न्यासा ने पीली ड्रेस पहनी है और मिनिमल मेकअप किया हुआ है। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “हम सभी की बेटियां हैं, जिन्हें हम अपनी परवरिश और संस्कार से मजबूत और सुंदर बनाते हैं। इसके बाद भी बेटियां हमारी परवरिश में GenZ ट्विस्ट के साथ हमें आश्चर्यचकित कर एक खूबसूरत एहसास देती हैं। मुझे हमेशा शिक्षित करने के लिए धन्यवाद। न्यासा ने अपने सोचने के तरीके से मुझे काफी कुछ सिखाया है और मुझे स्थिर होने के लिए रोका है।”

न्यासा ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन ग्लैमरस लुक और स्टाइल के लिए हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि न्यासा अभी पढ़ाई कर रही है और वह फिल्मी दुनिया से दूर रहना चाहती हैं। फिलहाल उनका एक्टिंग या बॉलीवुड में डेब्यू का कोई प्लान नहीं है। न्यासा 20 साल की हो चुकी हैं।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, पति नागा चैतन्य से 2021 में हो चुकी हैं अलग

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। फैंस की नजर सामंथा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर रहती हैं। सामंथा फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल सामंथा ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

इनमें सामंथा रेड साड़ी में बेहद हॉट अंदाज में दिख रही हैं। उन्होंने बालों को खुला रखा है और न्यूड मेकअप किया है। वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी पसलियों से गायब हुए टैटू के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। वहां उनके एक्स हजबैंड नागा चैतन्य का शॉर्ट नेम लिखा था। एक यूजर ने लिखा-“टैटू कहा है?” किसी का मानना है कि उन्होंने वह टैटू मेकअप से छुपाया है या फिर उस टैटू को हटवा दिया है।

ऐसे में दोनों के बीच पैचअप की संभावना बहुत कम हो गई है। बता दें कि सामंथा ने इस टैटू को साल 2019 में बनवाया था। सामंथा ने अपनी लेफ्ट साइड वाली पसली पर ‘चाय’ शब्द का टैटू बनवाया था, जो कि कर्सिव फॉन्ट में लिखा गया था और साफ दिखाई दे रहा था। बता दें कि सामंथा और नागा ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी की थी। साल 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका