न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने जॉइन किया #MeAt21 ट्रेंड, शेयर की फोटो, ‘12वीं फेल’ के लिए विक्रांत को इस एक्ट्रेस से मिली तारीफ

एक्ट्रेस काजोल ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग का जादू खूब चलाया। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। फैंस आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Feb 2024 8:19:14

2 News : काजोल ने जॉइन किया #MeAt21 ट्रेंड, शेयर की फोटो, ‘12वीं फेल’ के लिए विक्रांत को इस एक्ट्रेस से मिली तारीफ

एक्ट्रेस काजोल ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग का जादू खूब चलाया। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। फैंस आज भी काजोल के मुरीद हैं। काजोल भले ही पिछले कुछ सालों से बहुत कम फिल्मों में नजर आ रही हैं, लेकिन उन्हें चाहने वाले उन पर लगातार प्यार लुटा रहे हैं। वे काजोल से अटैच हैं। काजोल भी उन्हें निराश नहीं करतीं और अपने सोशल मीडिया पर आए दिन खुद से जुड़ी कोई न कोई अपडेट शेयर करती रहती हैं।

फिलहाल काजोल ‘वायरल #MeAt21 ट्रेंड’ में शामिल हो गईं और इस हैशटैग को इस्तेमाल करते हुए उन्होंने एक पोस्ट की है। काजोल ने आज शुक्रवार (2 फरवरी) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फिल्म से अपनी पुरानी फोटो शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, “वी डिड वेल...21 साल की काजोल की पीठ थपथपाई जाए। #MeAt21" काजोल ने इसके साथ दिल वाली इमोजी और एक स्माइली भी बनाई। ये फोटो वायरल हो रही है। इस पर खूब कमेंट मिल रहे हैं।

एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने लिखा, “ओह माय गॉड...चंदा रे कमाल का गाना था..तब भी और आज भी।” काजोल ने कुछ दिन पहले अपनी ऑस्ट्रेलिया ट्रिप की फोटो और वीडियो भी शेयर किए थे, जिनमें वह वेकेशन का मजा लेती नजर आ रही थीं। काजोल को इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। काजोल के आगामी वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इस साल ‘सरजमीं’ और ‘दो पत्ती’ फिल्म में नजर आएंगी। काजोल ने शाहरुख खान के साथ कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया।

करीना कपूर खान ने की तारीफ तो विक्रांत मैसी ने लिखा...

दिग्गज फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ’12वीं फेल’ पिछले साल 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ फैंस का भी खूब प्यार मिला। कम बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई करने में सफल रही। लगातार बढ़ती गई लोकप्रियता के चलते यह कई दिनों तक सिनेमाघरों में डटी रही। इसके लीड एक्टर विक्रांत मैसी को भी जमकर सराहना मिली। फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है।

आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर बनी फिल्म में विक्रांत ने उनके किरदार को इस तरह जीया कि हर कोई एक्टिंग का लोहा मान गया। फिल्म और विक्रांत को कई बॉलीवुड स्टार्स से तारीफ मिल चुकी है। अब एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी कदरदानों में शामिल हो गईं। करीना ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “12th Fail. विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर, पूरी कास्ट और क्रू एकदम लेजेंड हैं सब।”

इसके जवाब में विक्रांत ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर लिखा- “बस, अब मैं रिटायर हो सकता हूं। थैंक यू सो सो मच मैम। आपको आइडिया भी नहीं होगा कि यह मेरे लिए कितना मायने रखता है।” उल्लेखनीय है कि विक्रांत, करीना के बड़े फैन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम