न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने शेयर की AI तकनीक से बनीं Photos, आयरा-नुपुर की शादी को लेकर ये जानकारियां आईं सामने

काजोल ने 90 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया। लोग आज भी काजोल की एक्टिंग की तारीफ करते हैं। शाहरुख खान के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 6:43:20

2 News : काजोल ने शेयर की AI तकनीक से बनीं Photos, आयरा-नुपुर की शादी को लेकर ये जानकारियां आईं सामने

काजोल ने 90 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया। लोग आज भी काजोल की एक्टिंग की तारीफ करते हैं। शाहरुख खान के साथ काजोल की जोड़ी जबरदस्त हिट रही। काजोल अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी के बाद बॉलीवुड में काफी कम एक्टिव हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार अपडेट देती हैं।

काजोल ने आज शुक्रवार (29 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की है, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की तकनीक से बनाया गया है। इस लुक में काजोल ने बैटमैन जैसा काला आउटफिट पहना है और बालों को कर्ल कर रखा है। काजोल के चेहरे के एक्सप्रेशन काफी तेज हैं और उनका चेहरा काफी पतला लग रहा है। काजोल को देखकर एक बार तो कोई नहीं पहचान सकता।

काजोल ने फोटो पोस्ट कर लिखा- “आखिरकार मैं इस विचार को घर ले आई..यह सार्थक है!!…मुझे यह हैनिबल लुक पसंद है, शायद किसी दिन इसे आजमाऊंगीं।” काजोल इस विलेन लुक के साथ क्रिएट की गई फोटो को देखकर उत्साहित हैं और इस लुक को किसी प्रोजेक्ट में ट्राई करना चाहती हैं। काजोल के इस लुक के लिए यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि हैनिबल एक अमेरिकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज हैं, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। अब इस सीरीज के फैन फॉलोविंग में काजोल का नाम भी जुड़ गया है। काजोल ने हाल ही में वेब सीरीज 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' से ओटीटी पर डेब्यू किया है, जिसमें उनके किरदार की खूब तारीफ हो रही है।

आमिर खान की बेटी आयरा की शादी 3 जनवरी को ताज होटल में होगी

आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी आयरा खान अपने लॉन्गव टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी सगाई सितंबर में इटली में हुई थी। पार्टी में आमिर की दोनों पत्नियां रीना और किरण राव, फातिमा सना शेख समेत कई करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब 3 जनवरी को शादी होगी।

न्यूज18 ने सूत्र के हवाले से जानकारी दी है कि शादी बांद्रा के ताज होटल में 3 जनवरी को होगी। नुपुर मराठी हैं और इस जोड़ी की शादी भी मराठी अंदाज में ही होने वाली है। शादी के बाद ये जोड़ी अपने करीबियों और दोस्तों के लिए दिल्ली और जयपुर में रिसेप्शन रखेगी। दिल्ली में 6 और जयपुर में 10 जनवरी को रिसेप्शन होगा।

आमिर शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। आमिर सिनेमा से जुड़े दोस्तों को खुद फोन कर इस पार्टी में आने का न्योता दे रहे हैं। जो शादी में शरीक नहीं हो पाएंगे, वे रिसेप्शन का हिस्सा हो सकते हैं। आयरा और नुपुर 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान मिले थे। नुपुर एक प्रोफेशनल ट्रेनर हैं और शुरुआत में वे आयरा के साथ फिटनेस पर काम कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका