न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काजोल ने फैंस के साथ मनाया 50वें जन्मदिन का जश्न, पति अजय और दोस्त करण ने इस अंदाज में किया विश

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस तनूजा की बेटी काजोल ने भी अपनी मां की जैसे एक्टिंग में ही करिअर बनाने का फैसला किया। काजोल ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 11:52:22

काजोल ने फैंस के साथ मनाया 50वें जन्मदिन का जश्न, पति अजय और दोस्त करण ने इस अंदाज में किया विश

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस तनूजा की बेटी काजोल ने भी अपनी मां की जैसे एक्टिंग में ही करिअर बनाने का फैसला किया। काजोल ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। काजोल अब कम ही फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन फैंस के बीच आज भी उनका जबरदस्त क्रेज है। काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट देती रहती हैं।

बहरहाल काजोल ने सोमवार (5 अगस्त) को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। देर रात लोग एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। मुंबई के पैपराजी ने भी काजोल के घर फैंस को स्पॉट किया। उनकी एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। काजोल उनसे मिलने के लिए अपने बंगले शिव शक्ति के बाहर आईं। बर्थडे गर्ल काफी सादगी भरे अंदाज में दिखीं। उन्होंने ब्लैक कैजुअल टी-शर्ट आउटफिट को लॉन्ग श्रग के साथ कैरी किया था।

उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और गले में एक चंकी सा हार पहन रखा था। वह फैंस से इस कदर घिर गईं कि फिर से जल्दी से घर के अंदर चली गईं। काजोल को प्रशंसकों से ढेरों गिफ्ट मिले। फैंस ने उनके पति अजय देवगन के साथ एक रोमांटिक पेंटिंग भी तोहफे में दी। काजोल ने वहां केक भी काटा। काजोल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अजय देवगन ने फोटो शेयर कर लिखा, आपकी हंसी संक्रामक है...

एक्टर अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल को उनके जन्मदिन पर सबसे प्यारी शुभकामनाएं दी हैं। उनकी हंसी को ‘संक्रामक’ बताते हुए अजय ने लिखा कि वह अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। काजोल की एक तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने पोस्ट साझा की है। तस्वीर में काजोल उनको पीछे से पकड़े हुए हैं और उनकी तरफ देख रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में अजय ने लिखा, “आपकी हंसी संक्रामक है, आपका प्यार असीम है और आपकी ऊर्जा...खैर, मैं अभी भी पकड़ रहा हूं! मेरे द्वारा की जाने वाली सभी शरारतों के बावजूद, आप ही हैं जो हमारे जीवन में खुशियां लाती हैं। आज और हमेशा आपका जश्न मनाता हूं। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” इस बीच काजोल के बेस्ट फ्रेंड दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने उनके साथ अपनी पहली मुलाकात याद की।

करण ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “धरती का सबसे गर्मजोशी वाला हग...इस हद तक कि इसके बाद आपको एमआरआई की जरूरत पड़ सकती है। प्यार...बेपनाह प्यार जिसे बहुत कम लोग अपनों से एक्सप्रेस करते हैं...वह 1000 वॉट की मुस्कान और वह इंफेक्शन वाली हंसी...प्यार के 5000 रंगों को महसूस किए बिना तुम काजोल की एनर्जी को एक्सप्लेन कैसे कर सकते हो।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री