न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने ‘बाजीगर’ के 30 साल पूरे होने पर लिखी ये बातें, विक्की कौशल ने यूं की ‘टाइगर 3’ की तारीफ

‘बाजीगर’ फिल्म की रिलीज के 30 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस काजोल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारी सी पोस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Nov 2023 2:08:19

2 News : काजोल ने ‘बाजीगर’ के 30 साल पूरे होने पर लिखी ये बातें, विक्की कौशल ने यूं की ‘टाइगर 3’ की तारीफ

‘बाजीगर’ फिल्म की रिलीज के 30 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस काजोल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। काजोल ने आज रविवार (12 नवंबर) को अपने एक्स (ट्विटर) पर कुछ यादगार तस्वीरें डालीं। काजोल ने लिखा, “#बाजीगर के 30 साल पूरे हो गए..यह सेट बहुत सारी पहली चीजों में से एक था।

पहली बार मैंने सरोज जी के साथ काम किया, पहली बार मैं @iamsrk से मिली। पहली बार जब मैं @The_AnuMalik से मिली। और मैं जब 17 साल की थी तब मैंने फिल्म शुरू की थी। अब्बास भाई और मस्तान भाई ने वास्तव में मेरे साथ एक पसंदीदा बच्चे की तरह पूरा व्यवहार किया। और मैं @ therealXT, @iamjohnylever @TheShilpaShetty को कैसे भूल सकती हूं। इतनी सारी अच्छी यादें और न रुकने वाली हंसी। आज तक, हर गाना और डायलॉग मेरे चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान लाता है। सिर्फ इसलिए, #30YearsofBaazigar”

काजोल ने पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘उधार की जिंदगी’ को लेकर भी यादें शेयर की थी। बता दें कि ‘बाजीगर’ काजोल के करिअर की पहली सुपरहिट फिल्म थी। काजोल ने ‘बेखुदी’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके हीरो कमल सदाना थे। काजोल ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘माई नेम इज खान’, ‘फना’, ‘दिलवाले’ सहित कई सफल फिल्मों में काम किया। काजोल की अगली फिल्म कृति सेनन के साथ मिस्ट्री थ्रिलर ‘दो पत्ती’ है।

विक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘टाइगर 3’ की टीम को दी बधाई

आज रविवार (12 नवंबर) को दिवाली के मौके पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसे फैंस का काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी तारीफ के कशीदे गढ़ रहे हैं। इस बीच कैटरीना के पति एक्टर विक्की कौशल ने भी फिल्म पर अपनी रिएक्शन दी है।

विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का रिव्यू फैंस के साथ शेयर किया। उनकी ये पोस्ट वायरल हो रही है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वे लिखते हैं, “2023 का दिवाली गिफ्ट। ‘टाइगर 3’ बहुत ही शानदार फिल्म है। टाइगर, जोया, आतिश (क्लैप इमोजी)। सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, मनीष शर्मा और वाईआरएफ को बहुत-बहुत बधाई।”

फिल्म में सलमान 'टाइगर', कैटरीना 'जोया' और इमरान हाशमी 'आतिश' का किरदार निभा रहे हैं। इसमें शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की खास कैमियो भूमिकाएं हैं। एक दिन पहले सलमान और कैटरीना ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर ‘टाइगर 3’ का प्रमोशन करने के साथ फैंस को दिवाली की बधाई दी थी। बता दें कि विक्की इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे